फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Uproar after the death of a patient in PBM hospital

Bikaner News: पीबीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, डॉक्टर से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2024 05:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 05 Sep 2024 05:34 PM IST
सार

बीकानेर पीबीएम अस्पताल में चिकित्सक और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों के हंगामा कर डॉक्टरों से मारपीट कर दी।

विज्ञापन
Bikaner News: Uproar after the death of a patient in PBM hospital
हंगामे के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में ब्लड कैंसर मरीज की मौत के बाद परिजनों और डॉक्टरों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। मृतक रामावतार सारस्वत के परिजनों ने मेडिकल आंकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र बेनिवाल और रेजिडेंट डॉक्टर के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना के दौरान आईसीयू में भर्ती अन्य मरीज भी भयभीत हो गए। पुलिस ने डॉक्टर से मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बीकानेर पीबीएम अस्पताल में चिकित्सक और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अस्पताल के आचार्य तुलसी केंसर रिसर्च सेंटर के आईसीयू में ब्लड कैंसर का मरीज रामावतार सारस्वत की मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद मरीज के परिजनों ने मेडिकल आंकोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र बेनिवाल, रेजीडेंट डॉक्टर के साथ गाली गलौज, मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इससे वहां भर्ती अन्य मरीज भी घबरा गए, क्योंकि आईसीयू में ज्यादातर गंभीर मरीज ही भर्ती होते हैं।
विज्ञापन


रेजिडेंट चिकित्सक राहुल शर्मा का आरोप है कि मरीज के परिजनों ने उनके साथ मारपीट और गाली गलौच की। अन्य रेजिडेंट ने बीच बचाव किया तब वे रुके। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में राहुल सारस्वत पुत्र भेरू लाल सारस्वत को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed