{"_id":"6606283cafd3ba8a58056bd7","slug":"bikaner-news-two-people-with-cash-worth-rs-60-lakh-in-police-custody-were-doing-cash-transactions-in-hawala-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: 60 लाख की नकदी समेत दो लोग पुलिस हिरासत में, हवाला में कर रहे थे नकदी का लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: 60 लाख की नकदी समेत दो लोग पुलिस हिरासत में, हवाला में कर रहे थे नकदी का लेनदेन
Fri, 29 Mar 2024 08:02 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2024 08:02 AM IST
सार
डीएसटी और नया शहर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 60 लाख रुपये की नकदी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के हवाला कारोबार से जुड़े होने की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर नया शहर थाना पुलिस ने डीएसटी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 60 लाख 50 हजार रुपये की नकदी सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अंदेशा है कि यह पैसा हवाला का हो सकता है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की पहचान नोखा के रोडा निवासी चंद्रप्रकाश और गजनेर थाना इलाके के कोलासर गांव निवासी रामजीवन शर्मा के रूप में की है। पुलिस को अंदेशा है कि दोनों हवाला कारोबार से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने आयकर विभाग को इस मामले में सूचना दे दी है।
विज्ञापन
एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 60 लाख 50 हजार की नकदी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बीती रात भी सदर पुलिस और डीटीसी टीम ने करीब दस लाख रुपए की नकदी सहित दो जनों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन