फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: PBM Hospital became a river of water, wards got flooded due to leaking roof, see pictures

Bikaner News: पानी का दरिया बना पीबीएम अस्पताल, टपकती छत से वार्ड पानी-पानी हुए, देखिये तस्वीरें

Sat, 13 Jul 2024 11:29 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 11:29 AM IST
सार

शहर में हुई कुछ घंटों की बारिश ने संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल माने जाने वाले पीबीएम अस्पताल प्रशासन के सारे दावों की पोल खोल दी है। अस्पताल में जमा पानी और टपकती छतों ने खुद-ब-खुद अस्पताल की हालत बयां कर दी। अस्पताल के एक वार्ड को तो पानी भरने के कारण खाली ही करवाना पड़ा।

विज्ञापन
Bikaner News: PBM Hospital became a river of water, wards got flooded due to leaking roof, see pictures
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दो दिनों में हुई बारिश ने जिला प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी। एक ओर जहां शहर के निचले इलाकों में कई-कई फीट पानी जमा हो गया तो वहीं कुछ घंटों की बारिश का असर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में भी देखने को मिला। अस्पताल के वाई वार्ड में पहले तो छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया, उसके बाद छत से टपकते पानी से पूरा वार्ड पानी-पानी हो गया। 

विज्ञापन


हार्ट अस्पताल के आगे लगभग तीन-तीन फीट पानी भरने के कारण वहां मरीजों के परिजन अस्पताल की व्यवस्थाओं को कोसते दिखाई दिए। अस्पताल के एफ वार्ड में तो जलजमाव के चलते उसे खाली ही करवाना पड़ा। वहीं जनाना अस्पताल में भी सीवर लाइन चोक होने के कारण सड़कों पर सीवर का पानी जमा हो गया, जिसके चलते मरीजों के तीमारदार परेशान दिखाई दिए।

विज्ञापन

Bikaner News: PBM Hospital became a river of water, wards got flooded due to leaking roof, see pictures
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के अधीक्षक ने अस्पताल की इस हालत पर जिम्मेदारी से बचते हुए यहां जमा पानी का ठीकरा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के सिर डालते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन ने मानसून को लेकर पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों  ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अधीक्षक ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर अस्पताल में वाटर लॉगिंग की समीक्षा कर समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मरीजों को परेशानी ना हो। 
विज्ञापन

Bikaner News: PBM Hospital became a river of water, wards got flooded due to leaking roof, see pictures
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ मानसून के दौरान अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानी को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के देहात अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पीबीएम अस्पताल में विकास के कार्य करवाए थे, सरकार बदलते ही पिछले सरकार के कार्यकाल की समीक्षा के नाम पर अस्पताल में चल रहे विकास कार्यों को रोक दिया गया। कुछ कामों के टेंडर रोक दिए, जिसके चलते पीबीएम अस्पताल में अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं। इसी के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

Bikaner News: PBM Hospital became a river of water, wards got flooded due to leaking roof, see pictures
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

बहरहाल अस्पताल प्रशासन अस्पताल में जमा पानी को निकालने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है, दूसरी ओर मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में जिले में भारी बरसात का अलर्ट जारी कर दिया है, ऐसे में अस्पताल प्रशासन वाटर लॉगिंग की समस्या का समाधान करने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed