{"_id":"67192a100362af5721010d50","slug":"bikaner-news-masked-miscreants-looted-cash-worth-lakhs-from-jeweler-police-were-not-even-aware-of-the-case-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News : नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर पिता-पुत्र से लूटी लाखों की नकदी, पुलिस को मामले की खबर भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News : नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर पिता-पुत्र से लूटी लाखों की नकदी, पुलिस को मामले की खबर भी नहीं
Wed, 23 Oct 2024 10:23 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:23 PM IST
सार
शहर के नाल थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी व्यापारी पिता-पुत्र पर हमला कर लाखों रुपये की नकदी लूट ली। घटना रात के समय की है, जब दोनों अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नाल थाना इलाके में देर रात नकाबपोश बदमाशों द्वारा स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र के साथ लूट की घटना सामने आई है। थाना इलाके के करमीसर बच्छासर रोड पर नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप के मालिक पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में डर और खौफ का माहौल पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गंगाशहर निवासी मनोज सोनी और उनका बेटा गौरव अपनी दुकान बंद करके वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर लाखों रुपये की नकदी लूट ली। हमले मे मनोज सोनी को गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बदमाश नकाब पहने हुए थे और उनके पास हथियार भी थे। घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश बदमाश मोटर साइकिल से फरार हो गए। इस सबसे ज्यादा हैरत की बात यह है कि थाना क्षेत्र में लूट की इस वारदात के बारे में नाल पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन