{"_id":"6757c2ee57ced79f5d0cf659","slug":"bikaner-news-bike-rider-absconded-after-stealing-clothes-of-women-drying-outside-the-house-seen-in-cct-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News : घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चुराकर फरार हुआ बाइक सवार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News : घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चुराकर फरार हुआ बाइक सवार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Tue, 10 Dec 2024 09:56 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 10 Dec 2024 09:56 AM IST
सार
शहर की खतूरिया कॉलोनी में घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चुराकर फरार होने का एक मामला सामने आया है। आरोपी की विकृत मानसिकता को उजागर करने वाली यह वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के खतूरिया कॉलोनी में एक बाइक सवार ने घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चोरी करके फरार हो गया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिनदहाड़े हुई इस घटना की पूरी वारदात कैद हो गई है।
विज्ञापन
मकान मालिक के अनुसार घटना के वक्त घर में मौजूद महिला ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया और वह उसकी बाइक के पीछे भी दौड़ी, लेकिन वह तेजी से फरार हो गया।
विज्ञापन
इस घटना की शिकायत जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह घटना समाज में मौजूद विकृत मानसिकता को उजागर करती है। महिलाओं के कपड़ों की चोरी जैसी घटनाएं न केवल असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं, बल्कि यह भी सवाल उठाती हैं कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की अपील की है।
विज्ञापन