फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: A massive fire broke out due to short circuit in Karani Industrial Area, goods worth lakhs burnt

Bikaner News: करणी इंडस्ट्रियल एरिया में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक हुआ

Tue, 29 Apr 2025 03:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Apr 2025 03:25 PM IST
सार

शहर के करणी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Bikaner News: A massive fire broke out due to short circuit in Karani Industrial Area, goods worth lakhs burnt
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र स्थित करणी इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक कोल्ड स्टोरेज में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार फैल गया और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में कोल्ड स्टोरेज को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग की विकरालता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पाकिस्तानी हैकरों का साइबर अटैक, राजस्थान शिक्षा विभाग समेत कई सरकारी वेबसाइटें निशाना बनीं
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। आग के कारण आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में काम कर रहे लोग भी घबरा गए और इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है लेकिन जांच के बाद ही सही वजह का पता चल पाएगा। फिलहाल आग से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed