{"_id":"6863c815c2aee19e66072064","slug":"bikaner-gets-a-big-gift-dna-testing-facility-started-in-forensic-science-laboratory-bikaner-news-c-1-1-noi1354-3119547-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: अब जांच के लिए नहीं भेजने होंगे सैंपल जयपुर, बीकानेर में शुरू हुई हाईटेक डीएनए जांच सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: अब जांच के लिए नहीं भेजने होंगे सैंपल जयपुर, बीकानेर में शुरू हुई हाईटेक डीएनए जांच सुविधा
Tue, 01 Jul 2025 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 07:02 PM IST
सार
जिले की क्षेत्रीय विधि विज्ञानशाला में डीएनए जांच की सुविधा शुरू हो गई है। इसके चलते अब अब बायोलॉजी डिविजन में डीएनए जांच भी संभव हो सकेगी और हत्या, बलात्कार, बर्न केस और पॉक्सो जैसे संवेदनशील मामलों में जयपुर सैंपल भेजने की जरूरत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
बीकानेर में शुरू हुई डीएनए जांच सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के लिए आज का दिन वैज्ञानिक उपलब्धि के रूप में ऐतिहासिक बन गया। करणी नगर स्थित क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला में डीएनए जांच सुविधा की शुरुआत हो गई है। इसका विधिवत शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना और जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर न्यायाधीश सक्सेना ने कहा कि बीकानेर में डीएनए जांच सुविधा की शुरुआत न्याय व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक कदम है और यह अपराध नियंत्रण में वैज्ञानिक सफलता की दिशा में बड़ा परिवर्तन साबित होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द नहीं करेगी सरकार, 7 जुलाई को हाईकोर्ट में होगी फाइनल सुनवाई
विज्ञापन
प्रयोगशाला निदेशक डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि अब तक प्रयोगशाला में बायोलॉजी, सेरोलॉजी, टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स, ब्लास्टिक और केमिस्ट्री से संबंधित जांच की जाती थी। अब बायोलॉजी डिविजन में डीएनए जांच भी संभव होगी। इससे अब हत्या, बलात्कार, जलाने के मामले (बर्न केस) और पॉक्सो जैसे संवेदनशील मामलों में सैंपलों को जयपुर भेजने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
विज्ञापन