{"_id":"6863bbea43d886281b000497","slug":"rajasthan-news-government-will-not-cancel-si-recruitment-exam-final-hearing-in-high-court-on-july-7-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द नहीं करेगी सरकार, 7 जुलाई को हाईकोर्ट में होगी फाइनल सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द नहीं करेगी सरकार, 7 जुलाई को हाईकोर्ट में होगी फाइनल सुनवाई
Tue, 01 Jul 2025 04:14 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 01 Jul 2025 04:14 PM IST
सार
एसआई भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर राज्य सरकार की कैबिनेट सब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। आज सरकार के एडवोकेट जनरल ने इसे एडिशनल एफिडेविट के साथ कोर्ट में रखा। रिपोर्ट मे सरकार ने एसआई भर्ती रद्द नहीं किए जाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार ने एसआई भर्ती को रद्द करने से इंकार कर दिया है। मंगलवार को राजस्थान सरकार के एडवोकेट जनरल राजेंद्र प्रसाद ने कैबिनेट सब कमेटी की रिपोर्ट एडिशनल एफिडेविट के साथ कोर्ट में रखी। प्रसाद ने हाईकोर्ट को बताया कि कैबिनेट सब कमेटी ने भर्ती रद्द नहीं करने की सिफारिश की है, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय ने अप्रूव कर दिया है। इसके बाद कोर्ट ने सभी पक्षों को रिपोर्ट की कॉपी देने के निर्देश दिए। अब हाईकोर्ट ने मामले में 7 जुलाई को फाइनल सुनवाई करने के लिए कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में हुआ 64वां दीक्षांत समारोह, शानदार परेड बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
दरअसल 26 मई को हुई सुनवाई में सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने हाईकोर्ट में कहा था कि हम भर्ती पर स्पष्ट निर्णय लेना चाहते हैं। जब मुझसे ओपिनियन ली गई थी तो मुझे बताया गया था कि भर्ती में 400 से 500 लोग लिप्त हैं। एसओजी अभी तक केवल 55 लोगों को गिरफ्तार कर पाई है। भर्ती में 800 से ज्यादा अभ्यर्थियों के भविष्य का सवाल है।
कोर्ट ने सवाल किया था कि सरकार को निर्णय लेने में इतना समय क्यों लग रहा है? इस पर महाधिवक्ता ने कहा था कि सीएम के स्तर पर निर्णय होना है, ऐसे में समय दिया जाए। वहीं याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि चार-चार एजेंसियां भर्ती रद्द करने की सिफारिश कर चुकी हैं, फिर भी सरकार निर्णय लेने में देरी कर रही है।