फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: 65 lakhs fraud in the name of getting a job in the university, secret revealed by fake joining list

Bikaner News: नौकरी दिलाने के नाम पर 65 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लिस्ट से खुला राज; जानें मामला

Tue, 24 Jun 2025 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Jun 2025 04:44 PM IST
सार

Bikaner: शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तनवीर लोहिया और उसके चालक श्रवण पुरोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से दर्जनों युवाओं से मोटी रकम ऐंठी।

विज्ञापन
Bikaner: 65 lakhs fraud in the name of getting a job in the university, secret revealed by fake joining list
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी और एलडीसी की नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को कृषि विश्वविद्यालय का सहायक अधिकारी बताने वाले तनवीर लोहिया और उसके चालक श्रवण पुरोहित ने विनोबा बस्ती सहित शहर के अन्य क्षेत्रों के युवाओं से करीब 65 लाख रुपये ठगे।

विज्ञापन


मामला तब सामने आया जब युवाओं को दिए गए नियुक्ति पत्र और जॉइनिंग लिस्ट की सच्चाई जानने वे विश्वविद्यालय पहुंचे। वहां विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि न तो ऐसी कोई भर्ती प्रक्रिया चली है और न ही कोई नियुक्ति सूची जारी की गई है। इसके बाद ठगे गए युवकों ने सदर थाना पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तनवीर लोहिया और उसके चालक श्रवण पुरोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से दर्जनों युवाओं से मोटी रकम ऐंठी। ठगी के इस मामले में भाजपा नेता रमेश सियोता भी पीड़ितों के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बूंदी स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों की छटा, गणेश मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना से हुई शुरूआत

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी का शिकार बनने वाले युवाओं की कुल संख्या कितनी है। साथ ही ठगों द्वारा उपयोग में ली गई फर्जी दस्तावेज़ों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed