फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   78th Independence Day celebrated with zeal and enthusiasm

Bikaner: उत्साह और उमंग के साथ आयोजित हुआ 78वां स्वतंत्रता दिवस, मंत्री सुमित गोदारा ने किया ध्वजारोहण

Thu, 15 Aug 2024 03:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 15 Aug 2024 03:12 PM IST
सार

Bikaner: समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा थे। गोदारा ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में प्लाटून ने कदम से कदम मिलाकर एकता और अनुशासन का संदेश दिया।

विज्ञापन
78th Independence Day celebrated with zeal and enthusiasm
मंत्री सुमित गोदारा ने किया ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्साह और उमंग के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस आयोजित हुआ। इसमें आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, राजस्थान अरबन होमगार्डस, एनसीसी की सात राज. बटालियन, महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय स्कॉउट, गाइड, हिंदुस्तान स्काउट, राजस्थान स्टेट भारत स्काउट, बीबीएस तथा सोफिया स्कूल के कैडेट्स सहित कुल 14 टुकड़ियां शामिल हुई। परेड का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक आलोक सिंह ने किया। इस दौरान आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैण्ड ने सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरी।

विज्ञापन


राज्यपाल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीना ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े और मजबूत लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। हमें इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज दुनिया, भारत की शक्ति का लोहा मानने लगी है। देश तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था बना है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीकानेर, सिरेमिक जोन व सोलर हब के रूप में जाना जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने देश के विकास के लिए पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि यह तभी संभव होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति पर कार्य पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी से करेगा। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में भी शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य होते है। वे अपनी ऊर्जा का उपयोग देश के सकारात्मक विकास के लिए करें। इससे पहले मंत्री गोदारा ने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय झवरलाल हर्ष की धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी,जनप्रतिनिधि, सरकारी कार्मिक और आमजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य व सेवाओं के लिए किया गया सम्मान 
इस अवसर पर खेल-कूद, राजकीय सेवाओं और विभिन्न सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 नागरिकों, विद्यार्थियों, सरकारी कार्मिकों और खिलाड़ियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed