फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner shooter shyam sundar will participate in world championship

राजस्थान: बीकानेर के श्याम सुंदर वर्ल्ड चैंपियनशिप में लगाएंगे निशाना, जिले के अनिल निभाएंगे कोच की भूमिका

Sun, 23 Jan 2022 07:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 23 Jan 2022 07:44 PM IST
सार

पैरालंपिक में भारत के लिए तीरंदाजी करने वाले श्याम सुंदर स्वामी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मैदान पर नजर आएंगे 

विज्ञापन
Bikaner shooter shyam sundar will participate in world championship
श्याम सुंदर स्वामी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

पैरालंपिक में भारत के लिए तीरंदाजी करने वाले बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मैदान पर नजर आएंगे। बीकानेर के ही उनके कोच अनिल जोशी भारतीय कोच की भूमिका में रहेंगे। दुबई में 19 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए ये दोनों गुरु-शिष्य चयनित हुए हैं। श्याम के लिए यह चैंपियनशिप खास है, क्योंकि उनकी नजर पेरिस पैरालंपिक 2024 पर है। दुबई चैंपियनशिप में जाने वाली भारतीय टीम के लिए हरविंदर सिंह, राजेश कुमार, पूजा, पूजा खन्ना, श्याम सुंदर स्वामी, राकेश कुमार, मिताली श्रीकांत गायकवाड़, ज्योति बालियान और आदिल मोहम्मद नजीर अंसारी सहित 9 पैरा तीरंदाजों को चुना गया है। सभी तीरंदाज भारतीय खेल प्राधिकरण  सोनीपत, हरियाणा में राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन


टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी
कोच अनिल जोशी ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है, क्योंकि यहां की रैंकिंग पेरिस 2024 के लिए क्वालीफाई करने में अहम भूमिका निभाएगी। 18 फरवरी तक चलने वाले इस ट्रेनिंग कैंप में भारतीय खिलाड़ी पूरा दम लगाकर अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास एक मजबूत टीम है जो एसएआई और भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) की ओर से जारी हार्ड डेलीरुटीन व सख्त ट्रेनिंग के दौर से गुजर रही है। मुझे भरोसा है कि टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed