{"_id":"63bd49fca726c825f53842e4","slug":"bikaner-gangster-rohit-godara-demands-extortion-from-jaipur-businessman-threatens-to-kidnap-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'एक करोड़ दो नहीं तो उठवा लिए जाओगे', जयपुर के कारोबारी को गैंगस्टर गोदारा की धमकी, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'एक करोड़ दो नहीं तो उठवा लिए जाओगे', जयपुर के कारोबारी को गैंगस्टर गोदारा की धमकी, जानें मामला
Tue, 10 Jan 2023 04:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 10 Jan 2023 04:50 PM IST
सार
कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि कारोबारी से गोदारा के नाम से रंगदारी मांगी गई है। पुलिस कॉल आने वाले नंबर को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
गैंगस्टर रोहित गोादारा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में एक कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कारोबारी से फोन कर कहा गया कि एक करोड़ रुपये दो नहीं तो उठा लिए जाओगे। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोादारा बताया है। गोदारा लॉरेंश गैंग संभालता है और वह बीकानेर का रहने वाला है। पीड़ित कारोबारी ने अशोक नगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर के अशोक नगर में रहने जितेंद्र पंवार का कंस्ट्रक्शन और क्लब का कारोबार है। रविवार शाम को जितेंद्र के पास एक वॉट्सऐप कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि मैं बीकानेर से रोहित गोदरा बोल रहा हूं। सबसे पहले उसने कारोबारी से काम कैसा चल रहा है, इसकी जानकारी ली। फिर कहा, कि ये फोन फिरौती के लिए किया गया है। कल शाम तक एक करोड़ रुपये दे दो, नहीं तो जहां होंगे वहां से उठा लिए जाओगे। ये धमकी देकर गैंगस्टर ने कॉल काट दिया।
विज्ञापन
कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि कारोबारी से गोदारा के नाम से रंगदारी मांगी गई है। पुलिस कॉल आने वाले नंबर को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि राजस्थान में गैंगस्टर द्वारा कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। रोहित गोदारा के नाम से फोन कर कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगी जाती है। इससे पहले दस दिसंबर को जयपुर के हरमाड़ा के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर से भी 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। वहीं, 15 दिसंबर को चूरू के प्रॉपर्टी कारोबारी महिपाल सिंह से भी रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था।
कौन है रोहित गोदारा?
प्रदेश के बीकानेर के कालू क्षेत्र का रहने वाला रोहित गोदारा लॉरेंस गैंग संभालता है। वह लॉरेंस के खास गुर्गों में से एक है। गोदारा के नाम से रंगदारी मांगने केस आए दिन थानों में दर्ज होते रहते हैं। मूसेवाला हत्याकांड की जांच में लॉरेंस विश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। जिसके बाद से पुलिस रोहित गोदारा की तलाश कर रही है, लेकिन वह पकड़ से बहार है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की पुलिस गैंगस्टर की तलाश में जुटी हुई हैं।