फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner Crime Gangster Rohit Godara demands five crore ransom from jewelers

Bikaner: गैंगस्टर रोहित गोदारा ने पांच करोड़ रुपये की मांगी फिरौती, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Wed, 07 Jun 2023 01:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 Jun 2023 01:44 PM IST
सार

राजस्थान के बीकानेर जिले में गैंगस्टर रोहित गोदारा ने एक ज्वेलर्स से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। साथ ही कहा है कि यदि फिरौती की मांग पूरी नहीं हुई तो जान से मार देंगे।
 

विज्ञापन
Bikaner Crime Gangster Rohit Godara demands five crore ransom from jewelers
गैंगस्टर रोहित गोदारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीकानेर में बदमाशों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। यहां गैंगस्टर रोहित गोदारा ने बीकानेर के एक ज्वेलर्स से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। रुपये नहीं देने की स्थिति में गोली मारने की धमकी दी है। ज्वेलर्स ने नयाशहर थाने में परिवाद देकर एफआईआर दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने मीडिया से इसकी पुष्टि की है। बीकानेर के एक ज्वेलर्स शोरूम पर मंगलवार को एक फोन आया था कि वो शोरूम मालिक के पहचान वाला है। इसलिए व्हाट्सएप नंबर दे, शोरूम पर बैठे कर्मचारी ने नंबर दे दिए। इसके बाद दोपहर दो बजकर दो मिनट पर उसके पास फोन आया। स्वयं को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताते हुए पांच करोड़ रुपये की डिमांड रखी। इस पर ज्वेलर्स ने कहा कि उसके पास इतने रुपये नहीं हैं, बल्कि बैंक के बीस करोड़ रुपये का कर्जा है।
विज्ञापन


रोहित गोदारा ने धमकी दी कि बुधवार शाम तक अगर उसे सही जवाब नहीं दिया गया तो गोली मार देगा। इससे बैंक का कर्जा भी नहीं चुकाना पड़ेगा। इतना ही नहीं फोन करने वाले ये भी कहा कि वो चाहे तो दूसरे मोबाइल से इसकी रिकार्डिंग करके पुलिस में एफआईआर भी करवा देना। उधर, पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने पुष्टि की है कि इस आशय का मामला नयाशहर थाने में दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। वैसे उसके अधिकांश साथी पुलिस की निगरानी में है, गिरफ्तार करके अंदर भी डाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश के बीकानेर में दो हजार लोग...
पुलिस को दिए परिवाद में ज्वेलर्स ने बताया कि स्वयं को रोहित गोदारा बताने वाले ने ये भी दावा किया कि बीकानेर में उसके दो हजार लोग हैं। कभी कोई दिक्कत हुई तो ये लोग उसकी मदद करेंगे। बीकानेर पुलिस उसके गुर्गों पर भी नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed