फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bihar girl commits suicide by preparing medical entrance in Kota

कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रही बिहार की छात्रा ने आत्महत्या की

Wed, 26 Sep 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Updated Wed, 26 Sep 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
Bihar girl commits suicide by preparing medical entrance in Kota

बिहार की 16 वर्षीय एक छात्रा ने कोटा के आधारशिला इलाके में बुधवार को एक नदी में छलांग लगा कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली लड़की ने मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी के लिए यहां के एक कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 11 वीं की छात्रा ने सुबह करीब सात बजे चंबल नदी में छलांग लगा दी। बचाव अभियान शुरू किया गया लेकिन जब तक कि उसे बचाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का एक मामला लग रहा है। हालांकि, लड़की के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद किया गया है। उसके छात्रावास का कमरा और थैलों की तलाशी ली जानी बाकी है। बताया जा रहा है कि वह पढ़ाई में अच्छी थी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed