{"_id":"60e29f8d25e6f31d5b7e67e2","slug":"big-mistake-two-vaccine-within-30-seconds-given-to-a-woman-who-come-for-vaccinated-in-bakra-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: राजस्थान के बाकरा में वैक्सीन लगवाने गई महिला, 30 सेकंड में लगे कोरोना के दो टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: राजस्थान के बाकरा में वैक्सीन लगवाने गई महिला, 30 सेकंड में लगे कोरोना के दो टीके
Mon, 05 Jul 2021 11:54 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:54 AM IST
सार
राजस्थान के बाकरा में कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। वैक्सीन लगवाने गई महिला को 30 सेकंड के अंतराल में टीके की खुराकें लगा दी गईं।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राजस्थान के झुंझुनूं से कोरोना की वैक्सीन लगवाने को लेकर एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बाकरा में स्थित एक टीकाकरण शिविर में महिला को महज 30 सेकंड में कोरोना के दो टीके लगा दिए गए। वैक्सीन को लेकर लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई ऐसी खबरें सामने आई हैं, जहां या तो किसी को खाली सीरींज लगा दी गई या फिर किसी को कोविशील्ड की जगह कोवाक्सिन लगा दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के बाकरा में तीन जुलाई को कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया था। यहां एक गांव के रहने वाले सुरेंद्र कुमार जांगिड़ की पत्नी माया देवी भी टीका लगवाने के लिए वहां पहुंचीं। इसके बाद वैक्सीनेशन के कमरे दो लोग लाभार्थियों को वैक्सीन लगा रहे थे।
विज्ञापन
माया देवी जब कमरे में घुसी तो दोनों स्वास्थ्यकर्मी फोन पर बात कर रही थीं। दोनों के बीच स्टूल पर माया बैठ गईं। माया के अंदर जाते ही एक स्वास्थ्यकर्मी ने फोन पर बात करते-करते माया को वैक्सीन लगा दी। इसके बाद दूसरी स्वास्थ्यकर्मी ने माया के दूसरे हाथ पर 30 सेकंड बाद कोरोना वैक्सीन की ओर खुराक लगा दी।
विज्ञापन
इस दौरान पहली महिला ने वैक्सीन लगाने से रोकने का प्रयास किया लेकिन क्योंकि दूसरी महिला फोन पर बात कर रही थी तो उसने पहली महिला की बात को अनसुना करते हुए टीका लगा दिया।