फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   big fraud in ras exam, Be RAS only 30 lack rupees

आरएएस केस: महज 30 लाख में बनिए आरएएस

Sat, 12 Jul 2014 07:52 AM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 12 Jul 2014 07:52 AM IST
विज्ञापन
big fraud in ras exam, Be RAS only 30 lack rupees

राजस्थान प्रशासनिक सेवा की प्री परीक्षा 2013 के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार अमृतलाल मीणा सिर्फ अभ्यर्थियों को जुटाने वाला ठेकेदार था। असली मास्टरमाइंड तो पेपर लीक कराने वाला है, जिसने एक अभ्यर्थी को प्री और मेंस पास कराने के लिए 30 लाख का ठेका लिया था।

विज्ञापन


एसओजी ने इस मास्टरमाइंड की पहचान कर ली है और दावा किया है कि वह जल्द ही पकड़ा जाएगा। एसओजी ने राज्य के बाहर का निवासी बताए जा रहे इस मास्टरमाइंड के नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


एसओजी ने अमृतलाल मीणा और उसके साथियों संजीव व हंसराज को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पेपर परीक्षा से एक दिन पहले ही आउट हो गया था। अभियुक्तों ने अपने परिचित विशेषज्ञ से पेपर हल करवाया और कुछ रिश्तेदारों को देने के साथ कई अभ्यर्थियों को बेचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में खोला राज

big fraud in ras exam, Be RAS only 30 lack rupees

अब एसओजी यह पता लगाने में जुटी है कि अभियुक्तों ने रिश्तेदारों को पेपर बेचा या मुफ्त में दिया। इसके लिए मेरिट में आए अभियुक्तों के परिचितों से भी पूछताछ होगी। अब आरपीएससी ने यह परीक्षा निरस्त कर दो माह में करवाने का निर्णय किया है।

एसओजी के एडीजी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि आरपीएससी ने यह मामला 15 दिन पहले ही एसओजी को सौंपा था। जांच के लिए एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ललित शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई और 15 दिन में ही गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया गया।

एसओजी एसपी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि फरवरी में हुई सेकंड ग्रेड अध्यापक भर्ती परीक्षा के सम्बंध में करौली के कोतवाली थाने में दर्ज प्रकरण की भी जांच की जाएगी। पेपर लीक के इस मामले में भी अमृतलाल मीणा, कृपाल मीणा और एलएल मीणा नामजद है।

आरपीएससी को यूं हुआ शक

big fraud in ras exam, Be RAS only 30 lack rupees

इस परीक्षा की मेरिट में 50 छात्रों में से 32 एसटी के थे और ये सभी एक ही क्षेत्र के थे, जिससे आरपीएससी को फर्जीवाड़े का शक हुआ।

आरपीएससी ने जांच के लिए एसओजी को गुप्त पत्र भेजा। जांच में पता चला कि सरगना अमृत लाल के परिवार और रिश्तेदारी के 20 लोग आरएएस प्री की टॉप-50 मैरिट में आए। इन सभी पर अनुचित तरीके से परीक्षा देने का आरोप है।

खास बात यह रही कि इस गिरोह के सदस्य भी मेरिट में आए थे। सरगना अमृत लाल मीणा, संजीव मीणा, हंसराज मीणा और सुनील कुमार समेत अमृत की पत्नी भी आरएएस प्री की मैरिट में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed