फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Big demonstration of BJP against Gehlot government tomorrow 40 thousand people gather in Jaipur traffic divert

Rajasthan: गहलोत सरकार के खिलाफ कल भाजपा का प्रदर्शन, जयपुर में जुटेंगे 40 हजार लोग, ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

Mon, 12 Jun 2023 11:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 12 Jun 2023 11:15 PM IST
सार

राजस्थान भाजपा कल मंगलवार को जयपुर में गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में 40 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन को लेकर जयपुर पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है।

विज्ञापन
Big demonstration of BJP against Gehlot government tomorrow 40 thousand people gather in Jaipur traffic divert
ट्रैफिक किया गया डायवर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, किसान, युवा, महिला और दलित विरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा कल 13 जून को बीजेपी मुख्यालय सरदार पटेल मार्ग पर सुबह 10.30 बजे सभा करेगी। इसे लेकर जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को डायवर्ट किया है। 

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि सभा के बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता जुलूस के रूप में चौमूं हाउस सर्किल पृथ्वीराज रोड होते हुए स्टेच्यू सर्किल पहुंच कर प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सहित करीब 40 हज़ार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन


इस तरह रहेगी यातायात व्यवस्था 

  • कार्यक्रम के दौरान चौमू हाउस चौराहा से राजमहल टी. पॉइंट के मध्य संचालित होने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानांतर मार्गों पर संचालित किया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जुलूस के रवाना होने पर गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे से गवर्नमेंट प्रेस चौराहे होकर चौमूं हाउस चौराहे की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे से डायवर्ट कर समानांतर मार्गों पर संचालित किया जाएगा।
  • जुलूस के स्टेच्यू सर्किल पर पहुंचने और सभा के दौरान पोलो सर्किल, चौमू हाउस चौराहा, सेंट जेवियर चौराहा, पृथ्वीराज टी. पॉइंट से स्टेच्यू सर्किल की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानांतर मार्गों पर संचालित किया जाएगा।
  • इस दौरान सरदार पटेल मार्ग, पृथ्वीराज रोड, जनपथ, भवानी सिंह रोड, सहकार मार्ग, हवा सड़क परिवहन मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।
  • पृथ्वीराज रोड, भवानी सिंह रोड पर यातायात का अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में आगरा और दिल्ली रोड से आने वाली रोडवेज बसों को गुरुद्वारा मोड से घाटगेट, सांगानेरी गेट, रामनिवास बाग चौराहा, मानप्रकाश सर्विस लेन, अशोका मार्ग होकर निकाला जाएगा।
  • कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग उद्योग मैदान के अंदर, स्टैच्यू सर्किल से सेंट जेवियर चौराहे तक, स्टैच्यू सर्किल से पृथ्वीराज टी. पॉइंट तक पार्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed