{"_id":"6362212cd0ff73589173bd0e","slug":"big-action-of-bundi-acb-jen-of-electricity-department-arrested-for-taking-15-thousand-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: बूंदी ACB की कार्रवाई, बिजली विभाग का JEN 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, टीम पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: बूंदी ACB की कार्रवाई, बिजली विभाग का JEN 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, टीम पर जानलेवा हमला
Wed, 02 Nov 2022 01:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:20 PM IST
सार
राजस्थान के बारां जिले में बूंदी एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने बिजली विभाग के जेईएन को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस दौरान जेईएन ने ACB के अधिकारियों पर जानलेवा हमला भी किया।
विज्ञापन
बूंदी ACB की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बूंदी एसीबी टीम ने बारां जिले में कार्रवाई करते हुए केलवाड़ा बिजली विभाग के जेईएन विक्रम मीणा को रंगे हाथों पकड़ा। सौदा 25 हजार रुपये में तय हुआ था और 10 हजार रुपये सत्यापन के समय दिए जा चुके थे। सौदे के मुताबिक, 15 हजार रुपये की राशि बुधवार को दी जानी थी।
विज्ञापन
बता दें कि 15 हजार रुपये की राशि देने के बाद बूंदी एसीबी ने रिश्वतखोर जेईएन विक्रम मीणा को दबोच लिया। अचानक हुई कार्रवाई से आरोपी घबरा गया और उत्तेजित होकर एसीबी की टीम पर हमला कर दिया। एसीबी टीम मेंबर का मोबाइल फोड़ दिया। बूंदी एसीबी टीम इंचार्ज ज्ञानचंद मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पिछले काफी समय से आरोपी जेईएन विक्रम मीणा परिवादी को रिश्वत के लिए परेशान कर रहा था। परिवादी ने तंग आकर एसीबी में शिकायत दी। मामले का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी जेईएन विक्रम मीणा ने 10 हजार रुपये की राशि ले ली।
विज्ञापन
सत्यापन हो जाने के बाद चूंकि सौदा 25 हजार रुपये में तय हुआ था तो बाकी की रकम 15 हजार रुपये बाद में दिए जाने थे। सौदे के अनुसार 15 हजार रुपये की रकम लेकर परिवादी आरोपी विक्रम मीणा के पास पहुंचा और उसे पैसे दे दिए। पैसे देने के बाद परिवादी का इशारा पाकर एसीबी की टीम ने आरोपी जेईएन विक्रम मीणा को दबोच लिया। अचानक हुई कार्रवाई से आरोपी घबरा गया और उत्तेजित होकर एसीबी टीम पर हमला कर दिया। हमले में एसीबी टीम मेंबर का मोबाइल टूट गया। फिलहाल, आरोपी एसीबी की गिरफ्त में है और ट्रैप की कार्रवाई पूरी करने के लिए आरोपी को अपने साथ ले गई है। जहां से उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन