{"_id":"5d57d6ff8ebc3e89b805eadb","slug":"bhiwadi-becomes-new-police-district-in-rajasthan-and-amandeep-singh-kapoor-will-be-new-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः भिवाड़ी बना नया पुलिस जिला, अमनदीप कपूर होंगे पहले एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः भिवाड़ी बना नया पुलिस जिला, अमनदीप कपूर होंगे पहले एसपी
Sat, 17 Aug 2019 04:15 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 17 Aug 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
अमनदीप सिंह कपूर
- फोटो : ANI
राजस्थान सरकार ने अलवर में भिवाड़ी को नया पुलिस जिला बनाया है। आईपीएस अमनदीप सिंह कपूर भिवाड़ी के पहले पुलिस अधीक्षक (एसपी) होंगे। राज्य सरकार ने नये पुलिस जिले के बारे में शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार जिला पुलिस अलवर के कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण करते हुए पुलिस जिला अलवर व पुलिस जिला भिवाड़ी के थाने तय किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अनुसार पुलिस जिला भिवाड़ी में भिवाड़ी फैज तृतीय तथा चौपानकी थाने भी शामिल होंगे। नवसृजित थानागाजी सर्किल में थानागाजी, नाराणपुर व प्रतापगढ़ थाने शामिल किये गये हैं। वहीं राज्य के कार्मिक विभाग ने कल एक आदेश जारी किया जिसके तहत पुलिस उपायुक्त (अपराध) जयपुर अमनदीप सिंह कपूर को भिवाड़ी (अलवर) का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले थानागाजी सामूहिक दुष्कर्म मामले के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर जिले में एक नया पुलिस थाना बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन