फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Shahpura News: Three in car killed, girl injured in Bhilwara-Ajmer highway accident

Bhilwara News: भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा, टायर फटने के बाद कंटेनर से टकराई कार, तीन की मौत, युवती घायल

Mon, 15 Apr 2024 08:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 15 Apr 2024 08:01 PM IST
सार

कुल्लू मनाली से घूमकर लौट रहे थे युवकों की कार का टायर फट गया और वह हाईवे के किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में तेज स्पीड स्कॉर्पियो बुरी तरह से पिचक गई। इससे गाड़ी में सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Shahpura News: Three in car killed, girl injured in Bhilwara-Ajmer highway accident
हादसे के बाद मदद को पहुंचे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुरा जिले के रायला के पास भीलवाड़ा अजमेर नेशनल हाईवे पर रायला-गुलाबपुरा के बीच सोमवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवती गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद लगे जाम को बड़ी मशक्कत से पुलिस ने खुलवाया है। मृतकों में दो चित्तौड़गढ़ और एक उदयपुर जिले का निवासी है। वहीं घायल युवती कुल्लु की है, जो यहां घूमने आई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया उदयपुर नंबर आरजे 27 यूसी 2324 स्कार्पियो जयपुर से चित्तौड़गढ़ जा रही थी। इस बीच उसका टायर फट गया और वह हाईवे के किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में तेज स्पीड स्कॉर्पियो बुरी तरह से पिचक गई। इससे गाड़ी में सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं गाड़ी में साथ मौजूद एक युवती को भीलवाड़ा के एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने बताया कि अजमेर से भीलवाड़ा की ओर जा रही स्कॉर्पियो रुपाहेली भट्टा क्षेत्र स्थित मेवाड़ आईटीआई के नजदीक खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसा स्कॉर्पियो का अगला टायर ब्लास्ट होने से हुआ। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि युवती घायल हो गई। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी मीणा के साथ ही एएसआई सुंडाराम मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल युवती को गुलाबपुरा अस्पताल भिजवाया गया, जहां हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, तीनों शवों को गुलाबपुरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने तीनों मृतकों की पहचान कर ली। इनमें दो चित्तौड़गढ़ जिले के छीपों का आकोला निवासी दीपक 24 पुत्र नवरतन पटवा व रोहित 24 पुत्र प्रेम वैष्णव और तीसरा उदयपुर के मावली क्षेत्र के पलाणा गांव देवीलाल भील के रूप में पहचान कर ली गई। घायल युवती कुल्लू मनाली की 17 वर्षीय आयशा पुत्री राहुल है, जो इन युवकों के साथ कुल्लू मनाली से घूमने के लिए यहां आ रही थी।


पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार सभी साथी कुल्लू मनाली की ट्रिप कर वापस चित्तौड़गढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान टायर फटने के कारण गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने के कारण हादसा हुआ। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और परिजनों को भी सूचना दी है। हादसे में घायल लोगों को राहगीरों ने गाड़ी से बाहर निकाला और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed