Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Ajmer 75 Lakh Gold Fraud Employee Arrested Two Accused Absconding

अजमेर: कारोबारी के कर्मचारी ने भाई-दोस्त के साथ मिलकर हड़पे 75 लाख के सोने, एक गिरफ्तार; दो फरार

Fri, 06 Nov 2026 05:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 06 Nov 2026 05:02 PM IST
सार

राजस्थान के अजमेर में 75 लाख रुपये कीमत का 500 ग्राम सोना गायब करने के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कारोबारी के कर्मचारी मोहम्मद बिलाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बिलाल ने अपने भाई मोहम्मद आसिफ और उसके दोस्त फरहान के साथ मिलकर सोने की हेराफेरी की साजिश रची थी।

विज्ञापन
Ajmer 75 Lakh Gold Fraud Employee Arrested Two Accused Absconding
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के अजमेर में 75 लाख रुपये कीमत का 500 ग्राम सोना गायब करने के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कारोबारी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कर्मचारी ने अपने सगे भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर सोने की हेराफेरी की साजिश रची थी। सोना जयपुर से लाने के बाद कर्मचारी ने कारोबारी को फोन कर बताया कि पैकेट उसकी जेब से कहीं गिर गया है। हालांकि, पूछताछ में उसने सोना अपने भाई और उसके दोस्त को सौंपने की बात कबूल कर ली। मामले में दोनों अन्य आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन

सोने का पैकेट जेब से गायब होने का बनाया बहाना

मेड़ता सिटी निवासी कारोबारी भरत सोनी का कर्मचारी मोहम्मद बिलाल 4 नवंबर को 500 ग्राम सोना लेने जयपुर गया था। वहां एक व्यापारी से सोने की डिलीवरी लेने के बाद बिलाल ने शाम को अपने मालिक को फोन कर बताया कि वह बस से अजमेर के लिए रवाना हो चुका है। रात में अजमेर पहुंचने के कुछ देर बाद उसने कारोबारी को दोबारा फोन किया। इस बार उसने घबराते हुए बताया कि सोने का पैकेट उसकी जेब में नहीं है और संभव है कि कहीं रास्ते में गिर गया हो।

विज्ञापन

पूछताछ में भाई और दोस्त को सोना देने की बात कबूली

कर्मचारी की बातों पर संदेह होने पर कारोबारी भरत सोनी ने उससे सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान बिलाल ने कथित तौर पर पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि जयपुर से लाया गया 500 ग्राम सोना उसने अपने भाई मोहम्मद आसिफ और उसके दोस्त फरहान को सौंप दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस जानकारी के बाद कारोबारी देर रात बिलाल को साथ लेकर मेड़ता में आसिफ और फरहान के ठिकाने पर पहुंचे। हालांकि, वहां दोनों आरोपी नहीं मिले। वे पहले ही फरार हो चुके थे और उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

75 लाख के सोने की हेराफेरी में कर्मचारी गिरफ्तार, दो की तलाश

कारोबारी भरत सोनी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनके कर्मचारी मोहम्मद बिलाल ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर साजिश के तहत 75 लाख रुपये का सोना हड़प लिया है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कर्मचारी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की। सिविल लाइंस थाने के सहायक उपनिरीक्षक श्रीलू कुमार ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी कर्मचारी मोहम्मद बिलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, जबकि मोहम्मद आसिफ और फरहान की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed