फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Rajasthan Lok Sabha Election CM Bhajan Lal says in Bhilwara Congress is mother of lies and loot

RJ LS Election: भीलवाड़ा में CM भजनलाल बोले- कांग्रेस झूठ व लूट की जननी, कांग्रेसियों से तो रामजी ही निकल गए

Thu, 04 Apr 2024 06:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Apr 2024 06:30 PM IST
सार

भीलवाड़ा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, कांग्रेस झूठ और लूट की जननी है। कांग्रेसियों से तो रामजी ही निकल गए। बता दें कि गुरुवार को भीलवाड़ा में बीजेपी प्रत्याशी की नामांकन सभा आयोजित की गई।

विज्ञापन
Rajasthan Lok Sabha Election CM Bhajan Lal says in Bhilwara Congress is mother of lies and loot
भीलवाड़ा में सीएम भजनलाल सहित अन्य बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, कांग्रेस झूठ और लूट की जननी है। 70 साल में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। कांग्रेसियों से तो रामजी ही निकल गए, अब समय बदल गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, विकसित राष्ट्र के लिए भाजपा को ही जिताएं। सीएम शर्मा गुरुवार को भीलवाड़ा में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। अग्रवाल का नामांकन पत्र दाखिल करते समय मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

विज्ञापन


सीएम भजनलाल ने आजाद चौक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2004 से 2014 तक देश की स्थिति क्या थी। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला था। आए दिन भ्रष्टाचार और घोटाले हुआ करते थे। जमीन पर भी घोटाला, आसमान पर भी घोटाला और पाताल में भी घोटाले की खबरें आम थीं। जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार बनी है, तब से लेकर अब तक भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, मगर गरीबी नहीं मिटी।कांग्रेस ने कभी किसानों का भला नहीं किया, जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा कर दिखाया।
विज्ञापन


सीएम ने कहा, बीजेपी के संकल्प पत्र में अनुच्छेद-370 हटाने की बात कही, मोदी ने वह कर दिखाया।नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के दर्द को समझा और सुबह उठकर शौच को जाने वाली महिलाओं के लिए घर-घर शौचालय का निर्माण करवाया। भाजपा सरकार ने किसानों के हित के लिए कार्य किए। आज किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के तहत 6,000 रुपये डलवाए जा रहे हैं। आज पूरे देश का मोदी जी पर भरोसा है, मोदी जी हैं तो मुमकिन है। आज मोदी जी की वजह से ही पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शर्मा के मंच पर आने से पहले पंजाब के पूर्व गवर्नर वीपी सिंह ने कहा कि इस बार का चुनाव अलग ढंग का चुनाव है। यह चुनाव देश की दिशा और दशा बदल देगा। आज पूरी दुनिया में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। मोदी के कारण विश्व में भारतवासियों का मान बढ़ा है।सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश की सह प्रभारी विजया कुमारी ने कहा कि आज देश सनातन धर्म के साथ आगे बढ़ते हुए विकास की ओर बढ़ रहा है। महिलाओं को सम्मान मिल रहा है और युवा आत्मनिर्भर हो रहा है।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने कहा कि राज्य की भजनलाल सरकार ने 100 दिन में संकल्प पत्र का 45 प्रतिशत वादा निभाकर इतिहास रच दिया और केंद्र में मोदी सरकार ने सांस्कृतिक उन्नयन का कार्य किया। सनातन धर्म को पुर्नस्थापित कर प्रत्येक भारतवासियों का गौरव बढ़ाया, जिस तरह नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है, उसी प्रकार मेरा भी भीलवाड़ा विकास का संकल्प है।


उन्होंने कहा, मेरे कार्यकाल में रेलवे, हाइवे और बिजली पानी तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भीलवाड़ा कैसे आगे बढ़ेगा। इस सपने को साकार करने का संकल्प ले रहा हूं, जनसभा को पूर्व सांसद सुभाष बाहेड़िया एवं पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी सहित कई बड़े नेताओं ने संबोधित किया। जनसभा के मंच पर विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़े अशोक कोठारी और उनके साथी गण पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड, नगर परिषद के उपसभापति रामलाल योगी और कन्हैयालाल स्वर्णकार को भाजपा का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed