फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Bhilwara News: Elderly man's suffering changed stage atmosphere, MLA wrote a promise on his hand

‘साहब, आश्वासन तो सब देते हैं’: बुजुर्ग की बात दिल को लगी तो विधायक ने हाथ पर लिख दिया वादा, भीलवाड़ा का मामला

Tue, 10 Feb 2026 05:42 PM IST
भीलवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 05:42 PM IST
सार

Bhilwara News: भीलवाड़ा के कांटी क्षेत्र में विकास कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग की बात से भावनात्मक माहौल बन गया। विधायक गोपीचंद मीणा ने पुल निर्माण का वादा बुजुर्ग के हाथ पर लिखकर किया। कार्यक्रम में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ।
 

विज्ञापन
Bhilwara News: Elderly man's suffering changed stage atmosphere, MLA wrote a promise on his hand
विधायक गोपीचंद मीणा ने बुजुर्ग के हाथ पर लिखा वादा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर विधानसभा के कांटी क्षेत्र में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय भावनात्मक हो गया, जब मंच पर पहुंचे एक बुजुर्ग ने विधायक से दो टूक शब्दों में कहा कि साहब, आश्वासन तो सब देते हैं, लेकिन काम कोई नहीं करता। बुजुर्ग की इस बात ने पूरे कार्यक्रम का माहौल बदल दिया।

विज्ञापन

 
विधायक ने कागज नहीं, हाथ पर लिखा वादा
बुजुर्ग रामेश्वर लाल सेन की पीड़ा सुनते ही विधायक गोपीचंद मीणा ने मंच से भाषण देने के बजाय एक अलग रास्ता चुना। उन्होंने पेन निकाला और बुजुर्ग के हाथ पर साफ शब्दों में लिख दिया कि एक साल में पुल का निर्माण पूरा होगा। यह दृश्य देखते ही पूरे पंडाल में तालियों की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन

 
वर्षों से लंबित पुलिया बना ग्रामीणों की परेशानी
दरअसल, कांटी-घेवरिया खाल पर पुलिया निर्माण की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे हैं। बरसात के दिनों में यह मार्ग लोगों के लिए बड़ी समस्या बन जाता है। विधायक द्वारा मौके पर हाथ पर लिखकर दिया गया आश्वासन ग्रामीणों के लिए भरोसे का प्रतीक बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भव्य स्वागत और विकास कार्यों का लोकार्पण
कार्यक्रम में विधायक गोपीचंद मीणा करोड़ों रुपये की लागत से बने दर्जनभर विकास कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इससे पहले ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। उन्हें ऊंट पर बैठाकर सभा स्थल तक लाया गया और चार बुलडोजरों से फूल बरसाकर अभिनंदन किया गया। युवाओं ने बुलडोजरों पर चढ़कर फूल बरसाए और नारे लगाए।
 
प्रशासक रतनलाल बलाई ने विधायक गोपीचंद मीणा, निवर्तमान प्रधान करण सिंह और जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट को गदा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बुजुर्ग की बात दिल को लगी तो विधायक ने हाथ पर लिख दिया वादा
 
पूर्व सरकार पर विधायक का आरोप
सभा को संबोधित करते हुए विधायक गोपीचंद मीणा ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पांच साल तक सरकार सिर्फ सेटिंग में लगी रही और आमजन के लिए कोई ठोस काम नहीं हुआ। उन्होंने कांटी-घेवरिया पुलिया, किसानों को बिजली आपूर्ति और शिकायतों के समाधान को लेकर भी सवाल उठाए।



पढ़ें- चित्तौड़गढ़ में केमिकल फैक्टरी में भीषण ब्लास्ट: लोहे के टुकड़ों से इमारतें क्षतिग्रस्त, पांच KM तक गूंजी आवाज

 
विधायक मीणा ने कहा कि उनकी सरकार ने दो साल में 15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए हैं। उन्होंने दावा किया कि मांग करने वालों को बिना गिने और तौले जरूरत से ज्यादा दिया गया।
 
इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण
कार्यक्रम में सामुदायिक चौक की चारदीवारी, गढ़ के बालाजी मंदिर में लालबाई-फूलबाई टीन शेड, मीणा का खेड़ा विद्यालय की चारदीवारी व खेल मैदान में मिट्टी भराई, गणेश घाट, शिव मंदिर विश्रांति गृह, जुनी कांटी चारभुजा नाथ मंदिर टीन शेड, मोडिया खेड़ा रोड पर सार्वजनिक वाचनालय, कांटी श्मशान घाट, बैरवा मोहल्ला वाचनालय विश्रांति गृह सहित कई कार्यों का लोकार्पण किया गया। साथ ही करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विद्यालय भवन का शिलान्यास भी किया गया।
 
इस अवसर पर निवर्तमान प्रधान करण सिंह, निवर्तमान उपजिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर, जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश तिवाड़ी, प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुर्गालाल धाकड़, कोटड़ी मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सैन, वरिष्ठ नेता धर्मीचंद जीनगर, योगेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed