फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Bhilwara News: Information received on child helpline 1098, rescue of 6 children begging at railway station

Bhilwara News: चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली सूचना, रेलवे स्टेशन पर भिक्षावृत्ति कर रहे 6 बच्चों का रेस्क्यू

Fri, 12 Apr 2024 03:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 03:31 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन पर भिक्षावृत्ति कर रहे 6 बच्चों को रेस्क्यू कर भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली सूचना के आधार पर इन बच्चों को रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन
Bhilwara News: Information received on child helpline 1098, rescue of 6 children begging at railway station
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 भीलवाड़ा पर नाबालिग बच्चों द्वारा रेलवे स्टेशन पर भिक्षावृत्ति करने की प्राप्त सूचना के आधार पर मोहमद अशफाक खान, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक हेमंत सिंह सिसोदिया एवं काउंसलर निर्मला पुरोहित, सुपरवाइजर राजेश कुमार खोईवाल, केस वर्कर आशा नायक एवं शिवराज खटीक ने रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक महेंद्र कड़वासरा, सहायक उप निरीक्षक अरविंद शर्मा और हेड कांस्टेबल से संपर्क कर रेलवे सुरक्षा बल के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए 6 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया। 

विज्ञापन


टीम ने बच्चों के परिवार से संपर्क कर बच्चों एवं परिवार को बाल कल्याण समिति सदस्य विनोद राव के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां बच्चों ने बताया कि वे रेलवे स्टेशन पर भिक्षावृत्ति कर रहे थे। ये बच्चे विजयनगर, अजमेर के रहने वाले हैं और वर्तमान में परिवार के साथ भीलवाड़ा में सुखाड़िया सर्कल रोड के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे हैं। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रकला ओझा एवं सदस्य विनोद राव के आदेशानुसार बच्चों के परिवार को मामले में पाबंद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed