फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara Food Safety Department Seizes 2520 Kg Mango Pickle

भीलवाड़ा: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2,520 किलो केरी का अचार सीज; कई दुकानों से लिए नमूने

Mon, 02 Nov 2026 01:59 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Mon, 02 Nov 2026 01:59 PM IST
सार

दिवाली के त्योहार से पहले बाजार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भीलवाड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में टीम ने हरनी गांव स्थित राजश्री गृह उद्योग पर कार्रवाई कर 2,520 किलो केरी का अचार सीज किया। इसके साथ ही शहर की मिठाई, तेल, किराना और बेकरी की दुकानों से भी खाद्य पदार्थों के नमूने जुटाए गए हैं।

विज्ञापन
Bhilwara Food Safety Department Seizes 2520 Kg Mango Pickle
2,520 किलोग्राम केरी का अचार सीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हरनी गांव में स्थित राजश्री गृह उद्योग पर कार्रवाई करते हुए करीब 2,520 किलोग्राम केरी का अचार सीज किया है। इस दौरान टीम ने अचार का नमूना लेने के साथ ही प्रतिष्ठान संचालक को व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया है। त्योहार के मद्देनजर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शहर के कई अन्य प्रतिष्ठानों से भी तेल, मसाले, मिठाई, घी और केक के नमूने एकत्र किए गए हैं।
विज्ञापन


खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान जोधड़ास चौराहा स्थित केक एंड फैक्टरी से चॉकलेट ट्रफल केक का नमूना लिया और संचालक को सुधार नोटिस थमाया। इसके अलावा चित्तौड़ रोड पर स्थित श्री सांवरिया तेल घानी से सरसों का तेल, मिर्च पाउडर तथा धनिया पाउडर का नमूना लिया गया। टीम ने वार्ड नंबर नौ में स्थित बांकिया रानी मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले, वार्ड नंबर 18 में स्थित लक्ष्मी किराना स्टोर से घी और बापू बाजार स्थित महालक्ष्मी मिष्ठान भंडार से मलाई बर्फी का नमूना संग्रहित किया।
विज्ञापन


अजमेर प्रयोगशाला भेजे गए नमूने
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि दिवाली से पूर्व खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पूर्ण पालन करने और आवश्यक सुधार करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से लिए गए सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला अजमेर भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार मीणा, कुलदीप चौधरी और संजय वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed