{"_id":"64d486b466bd74b364072495","slug":"bhilwara-news-joking-with-a-drunkard-cost-the-home-guard-heavy-police-engaged-in-investigation-of-viral-video-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara News: शराबी से मजाक करना होमगार्ड्स को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara News: शराबी से मजाक करना होमगार्ड्स को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
Thu, 10 Aug 2023 02:12 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Thu, 10 Aug 2023 02:12 PM IST
सार
भीलवाड़ा में रात्रि गश्त के दौरान शहर के बड़ला चौराहे पर होमगार्ड के जवानों को शराबी से मजाक करना महंगा पड़ गया। उन्होंने शराबी को एसपी साहब कहकर संबोधित किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल वायरल वीडियो की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
वायरल शराबी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा में होमगार्ड रात को बड़ला चौराहे के आस-पास गश्त कर रहे थे, इस दौरान जवानों से एक शराबी टकरा गया। शराबी को होमगार्ड्स ने कहा कि एसपी साहब कहा जा रहे हो, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल है। इसको लेकर पुलिस विभाग ने आरोपी जवानों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी से मजाक करना होमगार्ड्स को पड़ा भारी
दरअसल हुआ यूं कि भीलवाड़ा में तैनात होमगार्ड्स रात्रि को शहर के बड़ला चौराहे के आसपास गश्त कर रहे थे। इस दौरान होमगार्ड के जवानों को शराबी के साथ मजाक करना भारी पड़ गया। होमगार्ड के जवान शराबी व्यक्ति को एसपी साहब कहकर संबोधित कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने आरोपी जवानों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है। वायरल वीडियो कुछ दिन पहले का कोतवाली थाना के बडला चौराहे का है। इस वीडियो में रात्रि गश्त कर रहे दो होमगार्ड जवान वहां से गुजर रहे शराबी को नाम और पता पूछते हैं। जवाब में शराबी व्यक्ति होमगार्ड जवानों को सैल्यूट मारते हुए अपना नाम बताता शंकर लाल चौधरी एसपी साहब बड़ला चौराहा बताता है। इसके बाद होमगार्ड के जवान पास में ही लगे होर्डिंग पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट का चित्र दिखाते हुए पूछते हैं कि यह कौन है। और शराबी को कहते है कि एसपी साहब कहा जा रहे हो।कोतवाल आरपीएस (प्रशिक्षु) मेघा गोयल ने बताया की वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। सरकारी ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता करने पर दोनों जवानों व अन्य जवानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन