{"_id":"62a9df1299716241d12c4fc3","slug":"bhilwara-news-ips-kachhawa-did-not-appear-to-testify-in-murder-case-court-sent-arrest-warrant","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara News: हत्या के मामले में गवाही के लिए पेश नहीं हुए आईपीएस कच्छावा, कोर्ट ने भेजा गिरफ्तारी वारंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara News: हत्या के मामले में गवाही के लिए पेश नहीं हुए आईपीएस कच्छावा, कोर्ट ने भेजा गिरफ्तारी वारंट
Wed, 15 Jun 2022 07:00 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 15 Jun 2022 07:00 PM IST
सार
भीलवाड़ा की एक कोर्ट ने आईपीएस मुदुल कच्छावा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामला एक हत्या से जुड़ा है, जिसमें कच्छावा गवाही के लिए उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन
मृदुल कच्छावा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा में एडीजे-2 कोर्ट ने आईपीएस अधिकारी मृदुल कच्छावा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कच्छावा अदालत में लंबित हत्या के एक मामले में गवाही देने के लिए समय पर पेश नहीं हुए। उन्हें कई बार कोर्ट ने तलब किया है। अब अगर वह गवाही देने नहीं गए तो कोर्ट ने उनका गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।
आईपीएस मृदुल कछवा ने भीलवाड़ा में वर्ष 2015-16 में प्रशिक्षण लिया था। इस दौरान सदर थाना क्षेत्र में हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसकी जांच कच्छावा ने की थी। कोर्ट में इस मामले की लगातार सुनवाई हो रही है। इसमें कच्छावा को अपना बयान भी दर्ज कराना था। कई बार बयान के लिए तलब किए जाने के बाद भी कच्छावा कोर्ट नहीं पहुंचे। अब उनका गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। कच्छावा वर्तमान में जयपुर कमिश्नरी में डिप्टी कमिश्नर साउथ के पद पर कार्यरत हैं।