{"_id":"65767ab2eb9d22dc8201f038","slug":"bhilwara-news-harisheva-dham-became-ayodhya-dham-distribution-of-intact-urns-worshiped-from-ayodhya-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara News: हरिशेवा धाम बना अयोध्या धाम, अयोध्या से पूजित अक्षत कलशों का जिला केंद्रों के लिए वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara News: हरिशेवा धाम बना अयोध्या धाम, अयोध्या से पूजित अक्षत कलशों का जिला केंद्रों के लिए वितरण
Mon, 11 Dec 2023 08:28 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 11 Dec 2023 08:28 AM IST
सार
Rajsthan News: भीलवाड़ा के हरिशेवा आश्रम मंदिर में अयोध्या से आए अक्षत कलशों का विश्व हिंदू परिषद द्वारा विधि-विधान से पूजन कर प्रांत के 27 जिलों से आए प्रतिनिधियों को वितरण किया गया।
विज्ञापन
अक्षत वितरण समारोह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के हरिशेवा आश्रम मंदिर में वितरण के लिए लाए गए अक्षत कलशों का पूजन महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन, महंत मोहनशरण, महंत बलरामदास, महंत बनवारीशरण आदि द्वारा किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर विहिप चितौड़ प्रांत के अध्यक्ष प्रतापसिंह नागदा, कौशल गौड़, सुंदर कटारिया, धनराज जी, आरएसएस प्रांत कार्यवाह शंकरलाल माली एवं श्यामबिहारी मौजूद थे। इन अक्षत पूजित कलशों को प्रांत के 27 जिलों से आए प्रतिनिधयों में वितरित किया गया।
विज्ञापन
प्रांत मंत्री कौशल गौड़ ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए विभिन्न समितियां बनाकर आमंत्रण हेतु अक्षत वितरण किया जाएगा। साथ ही सभी मंदिरों में अयोध्या प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव दर्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोगों से अनुरोध किया जाएगा कि घर में कम से कम पांच दीपक जलाकर उत्सव को दीपावली के रूप में मनाएं।