फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Young man shot dead in land dispute

Bharatpur News: भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 05 May 2024 12:12 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरतपुर। डीग जिले के कुम्हेर क्षेत्र के गांव उसरानी में शनिवार को भूमि विवाद में घर में घुसकर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के भाई ने कुम्हेर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है।
मृतक के भाई वीरी सिंह ने कुम्हेर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसरानी निवासी सदन सिंह और उसके भाई समंदर सिंह के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद था। बीते दिनों दिनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद में राजीनामा हो गया। इस बात से चाचा सदन सिंह का उजरानी निवासी साढ़ू सुखवीर सिंह नाखुश था। सुखवीर शनिवार को वीरी सिंह के घर आया और परिजनों से गाली गलौच करने लगा। कहा, मेरे बिना राजीनामा कैसे कर लिया। उसके बाद धमकी देता हुआ चला गया।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर करीब 12.30 बजे दोबारा पहुंचा। इस दौरान उसके साथ तीन बेटे व अन्य लोग थे। ये सभी घर में घुसे। सुखवीर के कहने पर उसके बेटे हरिओम ने वीरी सिंह के छोटे भाई वीरपाल पर गोली चला दी। गोली वीरपाल के सीने में लगी। परिजनों ने बचाने का प्रयास किया तो लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग जब तक एकत्र होते आरोपी गाड़ियों से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन घायल वीरपाल को लेकर कुम्हेर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। कुम्हेर थाना प्रभारी आध्यात्मिक गौतम ने बताया कि मृत युवक के भाई की शिकायत पर हरिओम ,मोरध्वज ,रिंकू, लव कुश और सुखवीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed