फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Woman kills brother-in-law along with lover in Bharatpur

Bharatpur: महिला ने प्रेमी से करवा दी जेठ की हत्या, पति की मौत के बाद जेठ से थे अवैध संबंध

Tue, 18 Jul 2023 10:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 18 Jul 2023 10:39 PM IST
सार

प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की साजिश। मॉर्निंग वॉक पर गए जेठ पर प्रेमी ने धारदार हथियार से गर्दन और शरीर पर जगह-जगह वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Woman kills brother-in-law along with lover in Bharatpur
महिला पर जेठ की हत्या का आरोप। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर के कामां थाना में 11 जुलाई को हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके छोटे भाई की पत्नी को गिरफ्तार किया है। मृतक घनश्याम अपने छोटे भाई की पत्नी से अवैध संबंध बनाने का दबाव डालता था। इस बात से परेशान होकर घनश्याम के छोटे भाई की पत्नी ने अपने प्रेमी से अपने जेठ का मर्डर करवा दिया।

विज्ञापन


मृतक घनश्याम और उसका छोटा भाई प्रहलाद भुडाका गांव में रहते थे। घनश्याम खेतीबाड़ी का काम करता था और छोटा भाई प्रहलाद ट्रक ड्राइवर था। पांच साल पहले प्रहलाद की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रहलाद और उसके बड़े भाई घनश्याम का आमने-सामने मकान है। प्रहलाद की मौत के बाद घनश्याम और उसके छोटे भाई प्रहलाद की पत्नी भौता से अवैध संबंध बन गए। 
विज्ञापन


भौता की रिश्तेदारी पहाड़ी थाना इलाके के भैसेडा गांव में थी। भैसेडा से एक उसका रिश्तेदार भूपेंद्र 42 साल भौता के घर आता-जाता था। भौता और भूपेंद्र के अवैध संबंध बन गए। इस बारे में घनश्याम को पता लगा। घनश्याम अपने घर से भौता के घर पर निगरानी रखने लगा और भूपेंद्र को उसके घर आने पर टोकने लगा। इसके अलावा घनश्याम भौता पर अवैध संबंध बनाने का दबाव भी डालने लगा। भौता ने इसके बारे में अपने प्रेमी भूपेंद्र को बताया। भौता घनश्याम से काफी तंग आ गई थी, जिसके बाद भूपेंद्र और भौता ने घनश्याम की हत्या का प्लान बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भौता को पता था कि घनश्याम रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाता है। दोनों ने मिलकर हत्या का समय सुबह निर्धारित किया। 11 जुलाई जो जब घनश्याम अपने घर से सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला, तो भौता ने अपने प्रेमी भूपेंद्र को फोन कर घनश्याम के बारे में बताया। भूपेंद्र घनश्याम के खेत में पहुंचने से पहले ही खेतों में छिप गया और जैसे ही घनश्याम खेत में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचा भूपेंद्र ने उसकी धारदार हथियार से गर्दन और शरीर पर जगह-जगह वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed