{"_id":"652108f089298e87fe046256","slug":"two-youths-tried-to-show-black-flags-at-zahida-khan-s-rally-in-bharatpur-supporters-beat-them-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: जाहिदा खान की रैली में चले लात-घूंसे; दो युवकों ने की काले झंडे दिखाने की कोशिश तो समर्थकों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: जाहिदा खान की रैली में चले लात-घूंसे; दो युवकों ने की काले झंडे दिखाने की कोशिश तो समर्थकों ने पीटा
Sat, 07 Oct 2023 01:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:00 PM IST
सार
Bharatpur News: डीग जिले के कामां विधानसभा में शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान ने एक जनसंपर्क रैली निकाली। इस दौरान दो युवक मंत्री जाहिदा खान का विरोध कर रहे थे। तभी मंत्री जाहिदा खान के समर्थकों ने दोनों युवकों से मारपीट कर डाली। रैली में मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
मंत्री जाहिदा खान की रैली में समर्थकों ने दो युवकों से की मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। कुछ पार्टियों ने अपने कैंडिडेट फाइनल कर दिए हैं। वहीं, कुछ पार्टियों का अभी टिकट फाइनल करना बाकी है। ऐसे में सभी टिकट मिलने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार अपने-अपने इलाकों में जनसंपर्क और जनसभा कर रहे हैं। ऐसी ही एक जनसंपर्क में रैली में लड़ाई-झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जहां मंत्री की रैली में उनका विरोध करने पर उनके समर्थकों ने दो युवकों को लात-घूसों से पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भरतपुर के नजदीक डीग जिले में शुक्रवार की देर शाम मंत्री जाहिदा खान ने भी अमरूका चौराहे से एक वाहन रैली निकाली जो कि कैथवाड़ा होते हुए झेंझपुरी पहुंची। जगह-जगह लोगों ने मंत्री जाहिदा खान का स्वागत किया। जैसे ही मंत्री जाहिदा खान की रैली कैथवाड़ा पहुंची तभी वहां मौजूद दो लोग अपनी दुकानों में काले झंडे लगाए हुए थे। वह काले झंडे लेकर रैली की ओर बढ़े। तभी मंत्री जाहिदा खान के समर्थकों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी जोरदार पिटाई कर डाली। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते हुए नजर आए। पुलिस ने इस झगड़े के बाद पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं लिया।
विज्ञापन