फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Tricolor flag found lying in wash basin of toilet

शर्मनाक: शौचालय के वॉश बेसिन में पड़ा मिला तिरंगा झंडा, वीडियो बनाया तो सफाई कर्मचारी ने झाड़ियों में फेंका

Fri, 29 Dec 2023 02:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 29 Dec 2023 02:14 PM IST
सार

Bharatpur: जिले के भुसावर थाना इलाके में बने अंबेडकर भवन के पास शौचालय में तिरंगे झंडे के अपमान का मामला सामने आया है। घटना 27 दिसंबर की बताई जा रही है। तिरंगे झंडे के अपमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Tricolor flag found lying in wash basin of toilet
शौचालय के वॉश बेसिन में पड़ा मिला तिरंगा झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के भुसावर थाना इलाके में बने अंबेडकर भवन के पास शौचालय में तिरंगे झंडे के अपमान का मामला सामने आया है। अंबेडकर भवन के पास बने सार्वजानिक शौचालय में के वॉश बेसिन  में तिरंगा झंडा पड़ा मिला। जब उसका वहां मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बनाया तो, वहां मौजूद सफाई कर्मचारी ने तिरंगा झंडा वहां से उठाकर पीछे झाड़ियों में फेंक दिया।

विज्ञापन

शौचालय में पड़ा था तिरंगा झंडा
घटना 27 दिसंबर की बताई जा रही है। तिरंगे झंडे के अपमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। भुसावर नगर पालिका की तरफ से रणधीर गढ़ रोड़ पर अंबेडकर भवन के पास सार्वजानिक शौचालय बनवाया गया है। शौचालय के अंदर वॉश बेसिन में तिरंगा झंडा पड़ा हुआ था। जब शौचालय के अंदर एक व्यक्ति तिरंगा झंडा पड़ा हुआ देखा तो, उसने इसका वीडियो बना लिया। वहां मौजूद सफाई कर्मचारी ने व्यक्ति को वीडियो बनाते हुए देख लिया। जिसके बाद सफाई कर्मचारी ने तिरंगा झंडा उठाकर शौचालय के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया।

विज्ञापन

चेयरमैन झाड़ियों से उठाकर लाईं तिरंगा झंडा
नगर पालिका की चेयरमैन सुनीता देवी के पति प्रकाश चंद ने बताया कि, 27 दिसंबर को भुसावर में भारत विकसित यात्रा थी। जिसके कार्यक्रम के लिए अंबेडकर भवन में टेंट लगाया गया था। वहीं पास में सार्वजनिक शौचालय है। किसी असामाजिक तत्व या बच्चे ने कार्यक्रम से तिरंगा झंडा निकालकर शौचालय में फेंक दिया। जिसके बाद किसी ने तिरंगा झंडा शौचालय से उठाकर शौचालय के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। जैसे ही इसके बारे में मुझे पता लगा तो, मैं मौके पर पहुंची। पूरे सम्मान के साथ तिरंगा झंडा वहां से लेकर आई। आज भी तिरंगा झंडा मेरे पास रखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed