फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   There was no money for studies, so the girl hanged

Bharatpur: STC करना चाहती थी युवती, पढ़ाई के लिए पैसे नहीं थे तो मौत को लगाया गले, फंदे से लटका मिला शव

Wed, 19 Jul 2023 04:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 19 Jul 2023 04:02 PM IST
सार

20 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीण ने बताया कि पढ़ाई के लिए पैसे नहीं थे इसलिए डिप्रेशन में थी। सुबह फंदे से लटका मिला शव।

विज्ञापन
There was no money for studies, so the girl hanged
कुमकुम का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में एक 20 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि लड़की काफी दिनों से मानसिक तनाव में थी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि कुमकुम BA फ़ाइनल में पढ़ रही थी, और वह STC करना चाहती थी, लेकिन उसके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी।

विज्ञापन


घटना चिकसाना थाना इलाके के नोह गांव की है, कुमकुम छह भाई बहन हैं। कुमकुम की पहली मां की मौत हो चुकी थी। कुमकुम के पिता सोनपाल ने दूसरी शादी की है। सोनपाल मजदूरी का काम करता है। कुमकुम अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी थी, और वह BA फ़ाइनल में पढ़ रही थी। परिजनों के मुताबिक कुमकुम काफी दिनों से डिप्रेशन में थी। इसलिए कल रात उसने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


परिजनों ने मुताबिक कल 8 बजे करीब घर के कमरे में गई थी। 10 बजे सोनपाल पानी पीने के लिए उठा, वह कुमकुम को देखने के लिए कमरे में गया। कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली। वहीं दबी जुबान में ग्रामीणों ने बताया कि कुमकुम आगे बढ़ना चाहती थी। इसलिए पढ़ना चाहती थी। कुमकुम BA फ़ाइनल के बाद STC करना चाहती थी। उसने अपने परिजनों को BA पूरी होने के बाद STC करने को कहा, लेकिन कुमकुम के परिजनों ने आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण उसे आगे पढ़ाने से मना कर दिया। इसलिए हो सकता है वह तनाव में हो, और उसने फांसी लगा ली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमकुम के बाबा पढ़ाई में कर रहे थे मदद
कुमकुम के बाबा भगवान दास ने बताया कि उन्होंने अपने सोनपाल की शादी 22 साल पहले शीला से की थी, शीला ने तीन बच्चों को जन्म दिया, जिसमें सबसे बड़ी कुमकुम दूसरे नंबर पर अंजलि 19 साल और तीसरे पर पूर्वी 12 साल, कुमकुम पढ़ाई में होशियार थी, इसलिए वह चाहते थे कि कुमकुम खूब पढ़ाई करे और कुमकुम का सपना था कि वह पुलिस में नौकरी करे। कुमकुम का सोनपाल मजदूरी करता है। इसलिए वह कुमकुम को उसके मुताबिक पढ़ा नहीं पा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed