Bharatpur: गोगामेड़ी की हत्या का आरोपी रोहित ने की भूख हड़ताल, भरतपुर से अन्य सेंट्रल जेल में चाहता है तबादला
Bharatpur: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गा व राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के आरोपी शूटर रोहित राठौड़ ने सेवक सेंट्रल जेल से अन्य किसी जेल में ट्रांसफर की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का आरोपी रोहित ने भूख हड़ताल की है। लगभग 6 दिन से भूख हड़ताल पर होने के चलते उसे जिला आरबीएम अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया है। जहां स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान इसका शुगर लेवल कम आया है, लेकिन आरोपी रोहित राठौड़ ने अस्पताल में भी इलाज एवं खाने पीने से मना कर दिया, लेकिन जेल पुलिस अधीक्षक की समझाइश पर 15 अगस्त के दिन इलाज लेना शुरू कर दिया है। इसकी सुरक्षा के लिए वार्ड में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं।
भरतपुर स्थित सेवर सेंट्रल जेल अधीक्षक परमजीत सिंह ने जानकारी दी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गा व राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के आरोपी शूटर रोहित राठौड़ को 19 मई 2024 को अजमेर सेंट्रल जेल से भरतपुर सेवर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। वह भरतपुर की जेल में अपने आप को खतरा बताकर अन्य किसी जेल में शिफ्ट होने की मांग कर रहा है। इसी के चलते उसने 9 अगस्त 2024 को भूख हड़ताल कर दी। 13 अगस्त को उसे जिला आरबीएम अस्पताल ले जाया गया।
जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रोहित गुप्ता व डॉक्टर राम अवतार शर्मा ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें उसका रैंडम शुगर लेवल 70 के आसपास आया है जो कम है। दूसरे दिन 14 अगस्त को शुगर लेवल 62 के आसपास आया फिर भी उसने किसी भी प्रकार का इलाज लेने से इनकार कर दिया। उसकी हालत को देखते हुए उसे आरबीएम अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती किया गया है, लेकिन वह वहां भी किसी भी प्रकार का कोई इलाज नहीं लेने के साथ कुछ खा पी रहा नहीं है।
इस संबंध में जानकारी उच्च अधिकारियों को भिजवा दी गई, लेकिन सेवर जेल सुप्रिडेंट की समझाइश के बाद आरबीएम अस्पताल में इलाज लेना शुरू कर दिया है। सेवर जेल सुप्रिडेंट परमजीत सिंह ने बताया कि आज वह आरबीएम अस्पताल गए थे। जहां उन्होंने रोहित राठौड़ को समझाया जिसके बाद उसने इलाज लेना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे से उसका इलाज जारी है। अभी तक उसके 3 ग्लूकोज की बोतल लगाई जा चुकी हैं। बता दें कि 5 दिसंबर 2023 को जयपुर के श्याम नगर स्थित आवास पर सुखदेव सिंह गोगामेडी की हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी शूटर नितिन फौजी और जयपुर के खातीपुरा में रहने वाले रोहित राठौड़ ने गोली मारकर हत्या की थी।