फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan News: The young man who messaged about the blasts was admitted in critical condition

Rajasthan News: धमाकों का मैसेज करने वाला युवक गंभीर हालत में भर्ती, परिजनों को इलाज के लिए सौंपा

Mon, 25 Dec 2023 11:10 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 11:10 AM IST
सार

Rajasthan Police: जयपुर कंट्रोल रूम में धमाकों का मैसेज करने वाले युवक की हालत गंभीर होने से भरतपुर की मथुरा गेट थाना पुलिस ने युवक को इलाज के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने युवक के परिजनों ने एक लिखित में आवेदन लिया है कि युवक की हालत ठीक होते ही उसे पुलिस के सामने पेश कर देंगे।
 

विज्ञापन
Rajasthan News: The young man who messaged about the blasts was admitted in critical condition
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

जयपुर के पुलिस कंट्रोल रूम में व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से जयपुर, दिल्ली संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और अयोध्या के राम मंदिर में आने वाले 7 दिनों में बड़े धमाके होने से संबंधित मैसेज आने के बाद की गई कार्रवाई में पुलिस ने मैसेज भेजने वाले का पता लगाकर उसे बुलंदशहर (यूपी) से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


दरअसल जब आने वाले मैसेज के नंबर को ट्रेस किया गया तो वह भरतपुर की एक युवती का निकला। जांच करने पर पता लगा कि युवती का नंबर हैक कर उसके दोस्त ने जयपुर कंट्रोल रूम में मैसेज किया था। इस पर भरतपुर की मथुरा गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैसेज करने वाले आरोपी युवक अजय को 22 दिसंबर को हिरासत में ले लिया था। कल शाम अचानक उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे तुरंत आरबीएम अस्पताल लेकर जाया गया।
विज्ञापन


युवक की हालत में कोई सुधार नहीं होने के कारण पुलिस ने आरोपी अजय को उसके परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही उसके परिजनों से लिखित में आवेदन लिया है कि जब उसकी तबीयत में सुधार हो जाएगा तो वे अजय को मथुरा गेट पुलिस के सामने पेश कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed