फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan News: Super specialty services will start soon in Bharatpur RBM Hospital

Rajasthan News: भरतपुर आरबीएम अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं जल्द शुरू होंगी, जून में पूरा होगा कार्य

Tue, 04 Mar 2025 09:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 04 Mar 2025 09:45 PM IST
सार

चिकित्सा शिक्षा मंत्री गजेन्द्र सिंह ने आश्वासन दिया कि अस्पताल का विस्तार कार्य जून 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद रिक्त पदों को भरा जाएगा और नई सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
Rajasthan News: Super specialty services will start soon in Bharatpur RBM Hospital
राजस्थान विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा में मंगलवार को पूर्व मंत्री और विधायक डॉक्टर सुभाष गर्ग ने प्रश्नकाल में सदन में भरतपुर की मांगें रखते हुए कहा कि पिछली बजट घोषणाओं के तहत आरबीएम अस्पताल में जल्द ही 10 सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं जल्द शुरू की जानी चाहिए।

विज्ञापन


प्रश्न के जवाब में चिकित्सा शिक्षा मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि आरबीएम चिकित्सालय भरतपुर के विस्तार का कार्य इस वर्ष जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां रिक्त पदों को भरा जाएगा। सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं को भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


154.62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी
उन्होंने कहा कि आरबीएम चिकित्सालय के विस्तार कार्यों के लिए 154.62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई थी। इसके विरुद्ध अब तक 123.20 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि संवेदक द्वारा का निर्माण कार्य 17 दिसंबर 2021 को शुरू कर माह जून 2023 तक पूरा किया जाना था, लेकिन संवेदक द्वारा 27 दिसम्बर 2021 को शुरू किया गया तथा निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं किया गया। अब संवेदक द्वारा 30 जून 2025 तक कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं स्वीकृत हैं
चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने बताया कि कार्य में देरी के लिए 28 फरवरी 2025 को संवेदक पर 30 लाख रुपये की पेनल्टी आरोपित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आरबीएम अस्पताल में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए इसका विस्तार कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में यहां 11 सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 3 यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी तथा कार्डियोलॉजी ही संचालित हैं। नेफ्रोलॉजी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा यहां 6 और सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं एन्डोक्रिनोलॉजी, गेस्ट्रो, गेस्ट्रो सर्जरी, मेडिकल ओंकोलॉजी, ओंकोलॉजी सर्जरी तथा प्लास्टिक सर्जरी शुरू करने की घोषणा तो की गई थी।


आर.बी.एम चिकित्सालय का द्वितीय फेज जून में होगा पूरा
उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं को शुरू किया जा सकेगा। इससे पहले विधायक सुभाष गर्ग के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि भरतपुर के आर.बी.एम चिकित्सालय के द्वितीय फेज का निर्माण कार्य 30 जून, 2025 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि संवेदक के साथ कार्यकारी एजेंसी द्वारा अनुबन्ध के अनुसार कार्य समय पर पूर्ण नहीं किये जाने पर संवेदक के विरूद्ध शास्ति आरोपित कर शेष राशि का भुगतान किये जाने का प्रावधान है। संवेदक पर निर्माण कार्य समय पर पूर्ण नहीं किये जाने के कारण कार्यकारी एजेंसी के परियोजना निदेशक आर.एस.आर.डी.सी. नि. इकाई भरतपुर द्वारा राशि रूपये 30 लाख की अंतरिम शास्ति आरोपित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed