फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan News: IB detains suspect Qasim related to Operation Sindoor from Bharatpur, Pakistani connection

Rajasthan: भरतपुर से IB ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े संदिग्ध कासिम को किया डिटेन, दो बार जा चुका है पाकिस्तान

Sat, 24 May 2025 08:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 24 May 2025 08:20 PM IST
सार

Rajasthan News: भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र से IB ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े संदिग्ध कासिम को हिरासत में लिया है। कासिम दो बार पाकिस्तान जा चुका है और वह तांत्रिक का काम भी करता है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Rajasthan News: IB detains suspect Qasim related to Operation Sindoor from Bharatpur, Pakistani connection
खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने कासिम को हिरासत में लिया - फोटो : AI Image- Grok

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग क्षेत्र के पहाड़ी थाने अंतर्गत गांव गंगौरा से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीम ने शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में हिरासत में लिया है। युवक की पहचान कासिम के रूप में हुई है, जो कि दो बार पाकिस्तान यात्रा कर चुका है और कई पाकिस्तानी यूट्यूबर्स से संपर्क में भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
यह कार्रवाई देश में हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद चल रहे सुरक्षा अभियान का हिस्सा मानी जा रही है। इसमें देशभर की खुफिया एजेंसियां सक्रिय रूप से संभावित संदिग्धों पर नजर रख रही हैं और अलग-अलग स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने किया बड़े आंदोलन का एलान, बोले- अब नहीं जागे, तो फिर कभी मत कहना कोई लड़ा नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियां
सूत्रों के अनुसार, कासिम दो बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है और वहां की कुछ सोशल मीडिया हस्तियों, खासतौर पर यूट्यूबर्स, के संपर्क में रहा है। यह संपर्क सोशल मीडिया के माध्यमों, खासकर यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए बताया जा रहा है।
 
कासिम स्थानीय स्तर पर तांत्रिक विद्या का कार्य भी करता है, जिससे उसके संपर्कों का दायरा काफी विस्तृत हो गया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कासिम की डिजिटल गतिविधियां और पाकिस्तानी लिंक, खुफिया एजेंसियों की निगरानी में काफी समय से थीं।



 
स्थानीय पुलिस ने की पुष्टि, लेकिन साझा नहीं की जानकारी
इस मामले की पुष्टि कर पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र ने बताया कि आईबी की टीम ने गंगौरा गांव में दबिश देकर एक युवक को पूछताछ के लिए साथ ले गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला पूरी तरह से आईबी के अधीन है और स्थानीय पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। थाना अधिकारी ने कहा कि आईबी की कार्रवाई को लेकर हमारे पास सीमित जानकारी है। यह पूरी तरह से केंद्रीय एजेंसी का विषय है। हम फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: SI भर्ती को यथावत रखने की मांग को लेकर जोधपुर में विरोध प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
 
पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में सघन जांच अभियान
गौरतलब है कि हाल ही में कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सभी खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं या जिनका सीधा या परोक्ष संबंध पाकिस्तान से रहा है। इसी सिलसिले में राजस्थान के बॉर्डर इलाकों और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी गुप्त निगरानी रखी जा रही है। कासिम का मामला इसी जांच का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसमें सोशल मीडिया, अंतरराष्ट्रीय यात्रा और संदिग्ध डिजिटल संवादों को आधार बनाकर उसे डिटेन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed