फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   rajasthan bharatpur atar singh bhadana death mining lease stone crusher dispute police deployment

राजस्थान: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत के बाद तनाव, 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

Mon, 12 Oct 2026 12:19 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भरतपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 12 Oct 2026 12:19 PM IST
सार

राजस्थान के भरतपुर जिले के वैर क्षेत्र में माइनिंग लीज और स्टोन क्रेशर के संचालन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। इस दौरान बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना गंभीर रूप से घायल हो गए। जयपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
rajasthan bharatpur atar singh bhadana death mining lease stone crusher dispute police deployment
तनाव के बीच 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले के वैर क्षेत्र में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत के बाद तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। रायपुर और भोंडा गांव में स्टोन क्रेशर और माइनिंग लीज के संचालन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के बाद शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हालात को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विवाद के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना को पहले वैर उपजिला अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

माइनिंग लीज के संचालन को लेकर चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार, विवाद पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश भड़ाना की माइनिंग लीज के संचालन से जुड़ा बताया जा रहा है। ग्रामीण इस लीज के विरोध में पिछले साल से लगातार धरना दे रहे थे। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद ने आखिरकार हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया।

विज्ञापन

मारपीट और फायरिंग से मचा हड़कंप

विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग और मारपीट होने की जानकारी सामने आई है। इसी दौरान पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भरतपुर पुलिस मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

अतर सिंह भड़ाना की मौत के बाद रायपुर और भोंडा गांव सहित आसपास के क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। पुलिस का प्रयास है कि क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जाए और हालात नियंत्रण में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed