फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Passengers injured when sleeper coach bus went out of control and climbed on the divider

Bharatpur: स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

Mon, 27 Nov 2023 10:07 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 27 Nov 2023 10:07 AM IST
सार

Bharatpur: अहमदाबाद जा रही स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गई। ये पूरा मामला भरतपुर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए है, जिनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
Passengers injured when sleeper coach bus went out of control and climbed on the divider
स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओरैया से अहमदाबाद जा रही स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। सूचना पर पहुंची चिकसाना थाना पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन


ज्यादातर यात्री यूपी के
इस हादसे में महिला और मासूम बच्चों के साथ पुरुष भी घायल हुए हैं। हादसे में घायल हुए ओरैया निवासी राधाकृष्ण ने बताया कि वह अहमदाबाद में मजदूरी का कार्य करता है। औरैया से स्लीपर कोच बस में अहमदाबाद जाने के लिए बैठा था। स्लीपर कोच में करीब 40 से अधिक स्वारिया मौजूद थी। सुबह 4 बजे के आस पास भरतपुर जिले के जयपुर-भरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊंचा नगला बॉर्डर के पास ड्राइवर को नींद आने के चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर चढ़ने से भरभराकर बस पलट गई। बताया जा रहा है कि अधिकतर घायल उत्तर प्रदेश के औरैया के निवासी हैं। जिनका जिला आरबीएम अस्पताल में उपचार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed