फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Mother and daughter sleeping in their house in Bharatpur were murdered with a sharp weapon

Bharatpur: घर में सो रही मां-बेटी की हत्या, पुरानी रंजिश को लेकर उतारा मौत के घाट; जेल से बेल पर आई थी महिला

Wed, 04 Sep 2024 11:51 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 04 Sep 2024 11:51 AM IST
सार

Bharatpur: भरतपुर रेंज के डीग जिले के कामां थाना इलाके में कुछ लोगों ने घर में सो रही मां बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई और महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। डबल मर्डर को अंजाम पुरानी रंजिश को लेकर दिया गया है। फिलहाल दोनों मां बेटी के शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखे हुए हैं।

विज्ञापन
Mother and daughter sleeping in their house in Bharatpur were murdered with a sharp weapon
मां-बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना भुडाका गांव की है। भौता देवी (35) करीब 3 महीने पहले ही अपने जेठ की हत्या के आरोप में जेल से बेल पर बाहर आई थी। वह अपनी बेटी के साथ गांव में रहती थी। भौता देवी की पति का निधन लंबी बिमारी के चलते 2014 में हो गया था। कल देर रात भौता देवी और उसकी बेटी नेहा (17) घर में अकेले सो रहे थे। तभी कुछ लोग भौता देवी के घर में घुसे और लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से दोनों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

 

घटना में नेहा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। भौता देवी हमले के दौरान जोरों से चिल्लाई तो, हमलावर उसे घायल हालत में छोड़कर फरार हो गए। भौता देवी के चिल्लाने के बाद आसपास के लोग भौता देवी के घर पहुंचे। जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर जाया गया। जहां इलाज के दौरान भौता देवी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कामां अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

भौता देवी के पति प्रहलाद गुर्जर का निधन 2014 में हो गया था। पति की मौत के बाद से भौता देवी के भाई के साले का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। मृतका के जेठ घनश्याम गुर्जर का घर उसके सामने ही था। घनश्याम जब भूपेंद्र गुर्जर को भौता के घर आता जाता देखता तो, वह भूपेंद्र को टोकता था। जिससे परेशान होकर भौता देवी ने अपने भाई के साले भूपेंद्र गुर्जर के साथ षडयंत्र रचकर अपने ही जेठ घनश्याम गुर्जर की 11 जुलाई 2023 को धारदार हथियार से हत्या करवा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed