फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Kuldeep Jaghina murder case: 50 thousand reward Robin arrested from Madhya Pradesh

कुलदीप जघीना हत्याकांड: 50 हजार का इनामी रोबिन मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, भागने के प्रयास में पैर में लगी चोट

Fri, 21 Jul 2023 12:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 21 Jul 2023 12:18 PM IST
सार

भरतपुर में कुलदीप जघीना हत्याकांड में शामिल 50 हजार का इनामी बदमाश रोबिन को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया। तीन बदमाशों कल कर किया था सरेंडर।

विज्ञापन
Kuldeep Jaghina murder case: 50 thousand reward Robin arrested from Madhya Pradesh
कुलदीप जघीना हत्याकांड का आरोपी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर में 12 जुलाई को कुलदीप जघीना हत्याकांड में फरार एक आरोपी को देर रात पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर किया। कुलदीप हत्याकांड में 50 हजार का इनामी बदमाश रोबिन को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


बता दें कि भरतपुर में 12 जुलाई को कुलदीप की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए थे और तीन आरोपियों ने गुरुवार को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। फरार एक आरोपी रोबिन को देर रात को पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। रोबिन पर 50 हजार का इनाम है। देर रात एक बजे पुलिस ने रोबिन को आरबीएम अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती करवाया है। जेल वार्ड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


हालांकि यह साफ़ नहीं हो पाया है कि रोबिन को कहां से और किस तरह गिरफ्तार किया गया है। कल पंकज, लोकि और देवेंद्र ने डीग कोतवाली में सरेंडर किया था। जिस पर पुलिस का कहना था कि तीनों आरोपियों ने पुलिस के दबाव के चलते सरेंडर किया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ में हत्याकांड में शामिल कई नाम और सामने आए हैं। एसपी मृदुल कच्छावा ने खुद कहा था कि पंकज, लोकि और देवेंद्र का सरेंडर पूर्व में प्रायोजित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपियों के सरेंडर के बाद पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में लग गई थी, जिसके बाद कल रोबिन को गिरफ्तार कर लिया है। रात एक बजे रोबिन को आरबीएम अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती किया गया था। रोबिन की सुरक्षा को देखते हुए जेल वार्ड के बाहर काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बताया जा रहा है कि रोबिन के पैर में गोली भी लगी है। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश से भरतपुर लाते समय रोबिन शौच के लिए गया था और वहां से भागने का प्रयास किया था, जिसके चलते वह एक गड्ढे में गिर गया जिससे उसके चोट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed