फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Jewelery worth Rs 15 lakh stolen in broad daylight in Bharatpur

Bharatpur: दिनदहाड़े 15 लाख के गहने, 90 हजार रुपये चोरी, CCTV में दिखाई दिए दो संदिग्ध

Wed, 28 Feb 2024 08:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 28 Feb 2024 08:45 PM IST
सार

Bharatpur: भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में कुछ चोरों ने दिन दहाड़े एक सूने पड़े मकान को अपना निशाना बना डाला। चोर घर से 15 लाख के गहने और 90 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। जब मकान मालिक की पत्नी घर पहुंची तो, घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। जिसके बाद उसने पड़ोसियों के सीसीटीवी के खंगाला तो, उसमें दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए।

विज्ञापन
Jewelery worth Rs 15 lakh stolen in broad daylight in Bharatpur
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकान के मालिक मदन गोपाल ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि आज वह अपनी ड्यूटी पर महाराजा सूरजमल ब्रज विश्विद्यालय गया हुआ था। मेरी पत्नी 12 बजे बच्चों को स्कूल से लेने के लिए गई थी। वह बच्चों को स्कूल से लेने के बाद किसी काम चली गई। जहां से करीब 4 बजे लौटी। जब वह घर के अंदर गई तो, घर का सारा सामान बिखरा हुआ था, अलमारी टूटी हुई थी और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।

विज्ञापन


चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि अलमारी से करीब 15 लाख की सोने चांदी की ज्वेलरी और 90 हजार रुपये गायब थे। जिसके बाद मदन गोपाल की पत्नी ने आसपास पूछताछ की, लेकिन घटना के बारे में कुछ पता नहीं लगा। तब उसने पड़ोसी के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें दो संदिग्ध व्यक्ति आते जाते हुए दिखाई दिए। तब मदन गोपाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी और चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed