फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   History sheeter shot dead in broad daylight in Bharatpur

Bharatpur: दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या; बाइक सवार बदमाशों ने किए तीन राउंड फायर, सिर में गोली लगने से मौत

Sun, 27 Aug 2023 07:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 27 Aug 2023 07:45 PM IST
सार

हीरादास बस स्टैंड के पास एक हिस्ट्रीशीटर अजय झामरी को तीन गोली मारी गई हैं। एक गोली अजय के सिर के पीछे की तरफ लगी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
History sheeter shot dead in broad daylight in Bharatpur
वादरात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर के अटलबंध थाना इलाके में दिन दहाड़े एक हिस्ट्रीशीटर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में युवक की मौत हो गई। गोली मारने वाले तीनों युवक स्प्लेंडर बाइक से आए थे। उनमें से एक बदमाश ने युवक के सिर में गोली मारी और फरार हो गए। 

विज्ञापन


मृतक हिस्ट्रीशीटर अजय झामरी बयाना थाना इलाके में झामरी गांव का रहने वाला है। वह आज पैदल हीरादास चौराहे से काली बगीची की तरफ जा रहा था। तभी स्प्लेंडर पर तीन युवक आये और अजय को गोली मारकर फरार हो गए। अजय गंभीर हालत में वहीं पड़ा रहा। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अजय को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कौड़ेर के रहने वाले युवक तेजवीर और साथियों पर हत्या का आरोप 
इनामी वांटेड अपराधी तेजवीर और साथी हमलावर युवराज की पुलिस ने पहचान की है। बताया जा रहा है अजय को कौड़ेर के रहने वाले युवक तेजवीर ने गोली मारी है। तेजवीर अपने दो अन्य साथियों के साथ था। फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

History sheeter shot dead in broad daylight in Bharatpur
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
हीरादास बस स्टैंड के पास घटना
एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि हीरादास बस स्टैंड के पास एक अजय झामरी नाम के व्यक्ति को तीन गोली मारी गई हैं। एक गोली अजय के सिर के पीछे की तरफ लगी। आरबीएम अस्पताल में डॉक्टर्स ने अजय को मृत घोषित कर दिया है। गोली मारने वाले तीन बदमाशों में से दो बदमाशों की पहचान कर ली गई है। तेजवीर और युवराज दोनों अजय झामरी की हत्या में शामिल हैं। बाकी के खुलासे अनुसंधान में सामने आएंगे। 

तेजवीर पर पहले ही 25 हजार का इनाम घोषित 
17 मई को भी अजय अपनी लड़की दोस्त से मिलने के लिए आरडी गर्ल्स कॉलेज आया था। वहां पहले से तेजवीर अपने एक साथी के साथ खड़ा था। जैसे ही उन्होंने अजय को देखा तो तेजवीर ने अजय झामरी के पैर में गोली मार दी थी और अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। उसके बाद पुलिस ने तेजवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तेजवीर पर पहले ही 25 हजार का इनाम घोषित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed