फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Extortion of ten lakh rupees sought from bullion trader in Bharatpur

Bharatpur: सर्राफा व्यापारी को धमकी भरा फोन, कुलदीप जघीना जैसा हाल करने की दी धमकी, आरोपियों ने रखी ये डिमांड

Wed, 19 Jul 2023 06:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 19 Jul 2023 06:45 PM IST
सार

भरतपुर में सर्राफा व्यापारी से फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। आरोपियों ने पैसा नहीं देने पर कुलदीप जघीना जैसा हाल करने की दी धमकी दी।
 

विज्ञापन
Extortion of ten lakh rupees sought from bullion trader in Bharatpur
पीड़ित सर्राफा व्यापारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर शहर के एक सर्राफा व्यवसाई को अज्ञात लोगों ने फोन करके 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसा नहीं देने पर कुलदीप जैसा कांड करने की धमकी दी, जिसके बाद पीड़ित सर्राफा व्यवसाई ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


भरतपुर शहर के कोतवाली थाना इलाके में सर्राफा मार्केट में सर्राफा व्यवसाई श्रीजी ज्वैलर्स के मालिक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसमें बताया कि मेरे और मेरे बेटे के पास सुबह एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को अरुण फौजी गैंग का सदस्य बताया और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर कुलदीप जैसा हाल कर देने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मामला दर्ज होने के बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़ित हरिशंकर गोयल व्यापारी का कहना है कि 2021 में भी इसी तरह से फोन करके रंगदारी मांगी गई थी। फिलहाल पुलिस पीड़ित व्यापारी की रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। इस पूरे मामले में कुलदीप जैसा हाल कर देने की धमकी को लेकर व्यापारी परिवार दहशत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed