फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Deeg News School bus parked at petrol pump set on fire for not paying illegal extortion

Deeg News: अवैध वसूली नहीं देने पर पेट्रोल पंप पर खड़ी स्कूल बस में लगाई आग, पहले से ही मिल रही थी धमकी

Wed, 14 Aug 2024 08:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डीग Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Aug 2024 08:51 PM IST
सार

अवैध वसूली न देने पर पेट्रोल पंप पर खड़ी स्कूली बस में आग लगा दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही धमकी दे रहे थे।

विज्ञापन
Deeg News School bus parked at petrol pump set on fire for not paying illegal extortion
बस में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीग जिले के कामां पुलिस थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप संचालक द्वारा कुछ लोगों को अवैध वसूली नहीं देने पर स्कूल बस में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही कामां नगर पालिका की दो दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कामां थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


पेट्रोल पंप संचालक निखिल पटेल ने बताया कि उसका पेट्रोल पंप कामां पुलिस थाना क्षेत्र के गांव इंद्रोली में स्थित है। मुल्लाखे गांव निवासी भल्लू पुत्र दाताराम द्वारा पेट्रोल पंप चलाने के नाम पर अवैध वसूली की मांग की जा रही थी। लेकिन मैं आरोपी से अवैध वसूली देने से मना कर दिया। लेकिन आरोपियों के द्वारा नौ और 10 अगस्त को पेट्रोल पंप पर आकर धमकी दी गई, जिसकी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में है।12 अगस्त को आरोपियों के द्वारा रेकी की गई। 13 अगस्त को देर रात्रि को चार पांच लोगों ने पेट्रोल पंप पर खड़ी स्कूल बस को आग लगा दी।
विज्ञापन


आग लगने से हड़कंप मच गया और कड़ी मशक्कत के बाद दो दमकलों ने आग पर काबू पाया। तुरंत ही 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी गई और पेट्रोल पंप पर पहुंची। कामां थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है, जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed