फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Child's body found in water tank

Bharatpur News: पानी के टैंक में मिला बच्चे का शव

Mon, 19 Feb 2024 12:58 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
भरतपुर। डीग जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव बरौली चौथ में एक बच्चे का शव पानी के टैंक में मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक के पिता ने हत्या का शक अपनी दूसरी पत्नी पर जताया है। डीग सदर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


थानाधिकारी तूफान सिंह ने बताया बरौली चौथ निवासी 10 वर्षीय यश पुत्र दीवान सिंह का शव पानी के टैंक में पड़ा मिला। दीवान सिंह ने पुलिस को बताया कि सुबह घर में पानी नहीं आ रहा था। वह करीब 9 बजे छत पर रखे टैंक से पानी की सप्लाई की जांच करने गया। जैसे ही उसने टैंक का ढक्कन खोला यश का शव उसमें पड़ा हुआ दिखा। उन्होंने यश को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दीवान ने बताया कि शनिवार दोपहर उसकी पत्नी ने फोन पर यश को लेकर गोवर्धन परिक्रमा जाने की बात कही थी। जब रात को वह घर पहुंचा तो यह मान कर सो गया कि बच्चे और पत्नी परिक्रमा देने गए हैं। सुबह देखा तो यश पानी के टैंक में मृत मिला। दीवान ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी। उसने रमा से दूसरी शादी की थी। शनिवार दोपहर से रमा भी गायब है। थानाधिकारी तूफान सिंह ने बताया हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। जो भी दोषी होगा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed