फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: Youth arrested for posting against CM and a particular caste

Bharatpur: सीएम और जाति विशेष के खिलाफ पोस्ट डालने वाला युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फैला रहा था नफरत

Thu, 19 Dec 2024 10:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 19 Dec 2024 10:12 PM IST
सार

आरोपी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री और छेड़छाड़ की गई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिससे दो समुदायों के बीच तनाव फैलाने की कोशिश की गई। शिकायतकर्ता लाखन सिंह ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Bharatpur: Youth arrested for posting against CM and a particular caste
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा गेट थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और एक जाति विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक अरविंद फौजदार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर जातीय सौहार्द बिगाड़ने और भड़काऊ सामग्री फैलाने का आरोप है। इस मामले की शिकायत लाखन सिंह नामक व्यक्ति ने दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।  

विज्ञापन


लाखन सिंह, निवासी जघीना ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि The Society of Warriors @Unityjat** नामक सोशल मीडिया अकाउंट से जातीय नफरत फैलाने और सीएम की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही थी। इस अकाउंट को अरविंद फौजदार नामक युवक संचालित करता है। उसने सीएम की फोटो में छेड़छाड़ कर उसे अपमानजनक तरीके से पोस्ट किया। लगातार ऐसी पोस्टें की गईं, जिनसे दो समुदायों के बीच तनाव और आक्रोश फैलाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


मथुरा गेट थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि आरोपी अरविंद फौजदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पोस्ट न केवल जातीय भावनाओं को भड़काने वाली थीं, बल्कि मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखन सिंह ने कहा, "अरविंद फौजदार सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाकर और भड़काऊ पोस्ट डालकर समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहा था। उसकी पोस्टों ने लोक शांति भंग कर दी थी।"  

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करें और ऐसी सामग्री पोस्ट करने या साझा करने से बचें, जो समाज में तनाव और अशांति फैला सकती हो।
यह मामला दिखाता है कि किस तरह से सोशल मीडिया का दुरुपयोग समाज में गलत संदेश फैलाने के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed