{"_id":"64f6cfc64a35718b8d0daebd","slug":"bharatpur-worms-found-in-vegetables-given-to-school-children-for-nutritious-food-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: पोषाहार खाने में स्कूली बच्चों को दी गई सब्जी में निकले कीड़े, परिजनों सहित स्कूल में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: पोषाहार खाने में स्कूली बच्चों को दी गई सब्जी में निकले कीड़े, परिजनों सहित स्कूल में मचा हड़कंप
Tue, 05 Sep 2023 12:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:20 PM IST
सार
भरतपुर जिले में पोषाहार खाने में स्कूली बच्चों को दी गई सब्जी में कीड़े निकल आए। घटना डीग में गांव इकलेरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की है। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
पोषाहार में मिले कीड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर में डीग जिले के गांव इकलेरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोषाहार में लापरवाही के चलते नौनिहालों की जिंदगी से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पोषाहार के खाने में बच्चों को दी गई सब्जी में कीड़े निकलने से स्कूल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इस बारे में स्कूल के छात्र और छात्राओं ने अपने परिवार जनों को पोषाहार में दी गई कीड़े युक्त सब्जी के लिए बताया, जिस पर परिजनों ने स्कूल जाकर अध्यापक हरेंद्र से बात करने की कोशिश की, तो अध्यापक उल्टा अपनी गलती मानने के स्थान पर छात्रों के परिजनों से अभद्रता से पेश आकर तैश में आ गया और परिजनों से उलझ गया। गुस्साए परिजनों ने घटना को लेकर सब्जी को कब्जे में लेकर मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों को सब्जी में कीड़े तैरते हुए दिखाए।
विज्ञापन
इस पूरी घटना को लेकर सीबीईओ अतुल चतुर्वेदी से बात की तो कैमरे के सामने आने में असमर्थता जाहिर करते हुए अतुल चतुर्वेदी ने कहा कि जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पोषाहार प्रभारी अध्यापक हरेंद्र से बात करने की कोशिश की तो वह मीडियाकर्मियों से बचते हुए स्कूल से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है, हम स्कूल की कमियों को लेकर कई बार स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार जैन से मिल चुके हैं। लेकिन अभी तक कमियों में कोई सुधार नहीं आया। इस बात को लेकर ग्रामीणों में अच्छा खासा रोष व्याप्त हैl ग्रामीणों का कहना है, यहां पर कोई भी अध्यापक समय पर नहीं आता है और वह क्लासों में नहीं जाता है। बच्चे लंच के बाद स्कूलों में नहीं जाते। आए दिन स्कूली कर्मचारियों का यही रवैया देखने को मिलता है। ग्रामीणों का कहना है सब्जी में कीड़े निकलने की परेशानी को लेकर अगर अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह स्कूल के सामने प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी उच्च अधिकारियों की होगीl