{"_id":"65ba3cb6e51e17e17f01b119","slug":"bharatpur-thieves-targeted-a-temple-located-in-nadbai-town-for-5th-time-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: नदबई कस्बे में स्थित एक मंदिर को चोरों ने 5वीं बार बनाया निशाना, दान पेटी को ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: नदबई कस्बे में स्थित एक मंदिर को चोरों ने 5वीं बार बनाया निशाना, दान पेटी को ले गए चोर
Wed, 31 Jan 2024 05:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 31 Jan 2024 05:57 PM IST
सार
भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में स्थित एक मंदिर को चोरों ने पांचवीं बार निशाना बनाया। चोर दान पेटी को ले जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नदबई कस्बे में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही। पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है। चोर आए दिन मंदिरों को निशाना बनाते हुए मंदिरों में चोरी कर रहे हैं और एक ही मंदिर को पांचवीं बार चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात को नगर रोड स्थित भीटकी हनुमान मंदिर में अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंदिर महंत अन्नपूर्णा गिरी जी महाराज ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे मंदिर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंदिर महंत ने बताया कि चोर महंत के कमरे के साइड से घुसा और तुलसा जी पर डली हुई चादर को चोर ने अपने मुंह पर बांध लिया। उसके बाद चोर ने मंदिर के चैनल गेट के बाहर रखी दान पेटी के ताले को तोड़कर दान पेटी में रखी नकदी चुराई।
विज्ञापन
उसके बाद चैनल के गेट के अंदर रखी दूसरी दान पेटी के ताले को तोड़कर उसमें से भी नगदी चुरा ली। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह जब एक श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए आया तो उसे दान पेटी के ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद मंदिर महंत ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर नदबई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल कर चोरों के सुराग लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। खबर लिखे जाने तक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। मंदिर महंत ने बताया कि पहले भी इस मंदिर में कई बार चोरी हो चुकी है। लेकिन पुलिस ने आज तक उन चोरियों का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन