फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Tragic Accident as Uncontrolled Car Crashes into Wall, Doctor Burnt Alive After Fire Erupts

Bharatpur News: दर्दनाक हादसे में अनियंत्रित कार दीवार से टकराई, आग लगने से डॉक्टर की जिंदा जलकर हुई मौत

Sun, 08 Jun 2025 10:57 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 10:57 AM IST
सार

भुसावर थाना परिसर के पास हुए सड़क हादसे में एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे एक केबिन से टकरा गई, जिसके तुरंत बाद कार में आग लग गई। हादसे में कार चला रहे डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Bharatpur News: Tragic Accident as Uncontrolled Car Crashes into Wall, Doctor Burnt Alive After Fire Erupts
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के भुसावर कस्बे में शनिवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में कार में आग लगने से एक डॉक्टर की मौत हो गई। घटना भुसावर थाना परिसर के पास हुई, जब कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक केबिन से टकरा गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार भुसावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉक्टर विनोद मीणा अपनी कार से वैर रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार थाना परिसर से कुछ आगे जाकर नियंत्रण खो बैठी और दूसरी तरफ स्थित एक केबिन से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tonk News: वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन, गौशालाओं में साफ-सफाई और श्रमदान किया
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्भाग्यवश डॉक्टर विनोद मीणा कार से बाहर नहीं निकल सके और आग में जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलते ही भुसावर थाना अधिकारी नरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नगर पालिका की दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद कार से डॉक्टर विनोद मीणा के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भुसावर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed